राजकीय पुस्तकालय की टीम ने चलाया सदस्यता अभियान
राजकीय पुस्तकालय की टीम ने चलाया सदस्यता अभियान
मथुरा । राजकीय जिला पुस्तकालय डेम्पियर नगर की पुस्तकालयाध्यक्ष शारदा मिश्रा के निर्देशन में टीम ने बीएसए महाविद्यालय में सदस्यता अभियान चलाया, “स्पॉट ऑन मेम्बरशिप” अभियान के तहत बीएसए महाविद्यालय के पुस्तकालय की प्रभारी सहित चार छात्रों ने सदस्यता ग्रहण की, शासन के निर्देश पर शुक्रवार को शिक्षकों, पेंशनर्स एवं विद्यार्थियों बढ़ाने एवं पठन-पाठन की संस्कृति को प्रोत्साहित करने हेतु स्पॉट ऑन मेम्बरशिप अभियान प्रारंभ किया ।
उन्होंने कालेज के छात्रों को अवगत कराया कि विद्यार्थियों को पुस्तकालय की सुविधाओं, निःशुल्क पठन व्यवस्था तथा नाममात्र शुल्क पर उपलब्ध है, इच्छुक विद्यार्थियों एवं स्टाफ का मौके पर ही पंजीकरण कराकर सदस्यता प्रदान की गई, नियमित रूप से पुस्तकालय आकर पुस्तकों का अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया गया, पुस्तकालयाध्यक्ष ने बताया कि इस प्रकार के अभियान आगे भी विभिन्न शिक्षण संस्थानों में चलाए जाते रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग पुस्तकालय से जुड़कर ज्ञानार्जन का लाभ उठा सकें ।







.jpeg)















