वन टाइम टैक्स : परिवहन विभाग ने लगाई कार्यशाला
वन टाइम टैक्स : परिवहन विभाग ने लगाई कार्यशाला
मथुरा । परिवहन आयुक्त के निर्देशों के क्रम में दो दिवसीय परिवहन मेला का 20 फरवरी को एसपी (ट्रैफिक) मनोज यादव द्वारा फीता काटकर शुभारंभ किया गया, तत्पश्चात दीप प्रज्वलित किया गया, एआरटीओ (ए) नीतू सिंह द्वारा मेले में कमर्शियल वाहन के कर में शासन द्वारा की गई नई कर व्यवस्था (वन टाइम टेक्स) के संबंध में जानकारी दी गई ।
आरआई (टी) प्रदीप यादव द्वारा वन टाइम टैक्स के सम्बंध में जानकारी आम जनमानस, वाहन डीलर, वाहन स्वामियों, ट्रांसपोर्टर को दी गयी, परिवहन मेले में एसपी (ट्रैफिक) मनोज यादव, सीओ (ट्रैफिक) आशीष शर्मा, एआरटीओ (प्रवर्तन) सतेंद्र कुमार सिंह, टीआई शौर्य कुमार, टाटा, महिंद्रा, मारुति, टीवीएस, बजाज, फोर्स, हुंडई, होंडा, हीरो के वाहन डीलरों द्वारा स्टॉल लगायी गई, आयोजन के लिए एआरटीओ (ए) द्वारा वाहन डीलरों को धन्यवाद दिया गया ।







.jpeg)















