ब्रज में जारी विकास कार्य आस्था व सुशासन के प्रतीक-नगेन्द्र प्रताप सिंह यादव

ब्रज में जारी विकास कार्य आस्था व सुशासन के प्रतीक-नगेन्द्र प्रताप सिंह यादव
-मंडलायुक्त ने ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा कराये जा रहे विकास कार्यों का किया निरीक्षण
   मथुरा । मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप सिंह यादव ने जनपद मथुरा में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा कराए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों का अधीनस्थ अधिकारियों के साथ वृंदावन, बरसाना, गोवर्धन क्षेत्र की निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, समयबद्धता एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विशेष जोर दिया ।
   उन्होंने वृंदावन स्थित पर्यटक सुविधा केंद्र के विस्तारीकरण कार्य का जायजा लिया, यहां तीन ब्लॉकों में निर्मित हो रहे भवन परिसर का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य निर्धारित समय सीमा में एवं उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए, इसके उपरांत उन्होंने बरसाना में निर्माणाधीन टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर (टीएफसी) एवं मल्टीलेवल पार्किंग परिसर का निरीक्षण किया, अधिकारियों ने अवगत कराया कि परिसर में कार, बस एवं ई रिक्शा पार्किंग के साथ श्रद्धालुओं के ठहरने हेतु डॉरमेट्री एवं कक्षों का निर्माण किया जा रहा है। 
  मंडलायुक्त नगेन्द्र प्रताप सिंह यादव ने सभी टॉयलेट ब्लॉकों में समुचित वेंटिलेशन की व्यवस्था सुनिश्चित करने, निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा आंतरिक एवं बाह्य विकास कार्य दो माह में पूर्ण करने के निर्देश दिए, साथ ही फायर सेफ्टी के प्रभावी इंतजाम सुनिश्चित करने तथा प्रवेश द्वार के दोनों ओर निर्मित हो रही दुकानों का कार्य भी निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश प्रदान किए, कमई करहला ग्राम में निर्माणाधीन बृजनाथ समाधि स्थल का निरीक्षण करते हुए उन्होंने कार्य में गति लाने पर बल दिया, तत्पश्चात नंदगांव स्थित शनिदेव मंदिर के समीप विकसित हो रहे परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण किया ।
   निरीक्षण के दौरान टाइल्स की गुणवत्ता की जांच में कई स्थानों पर टाइल्स टूटी हुई एवं गैप अधूरे पाए जाने पर मंडलायुक्त श्री यादव ने नाराजगी व्यक्त की, उन्होंने निर्देश दिए कि गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए तथा मानक के अनुरूप टाइल्स बिछाई जाएं, साथ ही पाथवे के किनारे मिट्टी को सुरक्षित रखने हेतु रिटेनिंग वॉल निर्माण, परिक्रमा मार्ग के मध्य स्थित विद्युत पोल को स्थानांतरित कराने के लिए संबंधित विभाग से समन्वय एवं श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु शौचालय निर्माण के लिए उपयुक्त स्थल चिन्हित करने के निर्देश भी दिए, उन्होंने स्पष्ट कहा कि ब्रज क्षेत्र में चल रहे विकास कार्य केवल निर्माण परियोजनाएं नहीं, बल्कि आस्था, सुविधा और सुशासन के प्रतीक हैं, जिन्हें गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण किया जाना सुनिश्चित किया जाए ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1442589
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.