पुलिसकर्मी ने की व्यापारी नेता से अभद्रता, व्यापारियों में आक्रोश

पुलिसकर्मी ने की व्यापारी नेता से अभद्रता, व्यापारियों में आक्रोश
-कृष्ण जन्मभूमि के व्यापारियों ने की दोषी पुलिसकर्मी को बर्खास्त करने की मांग
   मथुरा । कृष्ण जन्मभूमि के मुख्य द्वार के नजदीक पोतरा कुंड बैरियर पर रात्रि ड्यूटी में तैनात सिविल पुलिस के सिपाही श्रीहित सिंह एवं एक पीएसी के सिपाही द्वारा दुकान पर किसी कार्य से खड़े हुए व्यापारी नेता मुकेश अग्रवाल के साथ अचानक अभद्रता एवं हाथपाई कर दी गयी ।
  व्यापारी नेता मुकेश अग्रवाल का आरोप है कि वह रविवार रात्रि 12 बजे पोतरा कुंड बैरियर पर स्थित पवन अग्रवाल की किराने की दुकान पर खड़े हुए थे, उस दौरान वहां एक पीएसी का सिपाही आया और जबरन दुकान बंद करने का दबाव बनाने लगा, इस पर मेरे द्वारा उनसे पूछा गया कि ऐसा आपके पास कोई आदेश है, बस इसी बात से वह सिपाही आग बबूला होकर अभद्रता करने पर उतारू हो गया और गाली गलौज शुरू कर दी, जब मैंने उक्त सिपाही की भाषा का विरोध किया तो बैरियर पर तैनात एक अन्य पुलिसकर्मी श्रीहित सिंह के द्वारा मेरा मुंह दबोच कर धक्का दे दिया गया ।
  इस घटना के बारे में रात्रि में ही श्रीमान एसपी सुरक्षा साहब को अवगत करवा दिया गया था, जब संबंधित अधिकारी वहां पहुंचे तो उन्होंने सिपाहियों से माफी मांगवाकर इस मामले को दबाने का प्रयास किया, सिपाहियों द्वारा की गई इस शर्मनाक घटना जब व्यापारियों के संज्ञान में आई तो व्यापारी आक्रोशित हो गए, कृष्ण जन्मस्थान उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने व्यापारियों के साथ हुई बैठक में इस घटना को असामान्य बताया और सभी व्यापारियों ने एक सुर में घटना का विरोध किया एवं दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई एवं बर्खास्तगी की मांग की, कहा कि कृष्ण जन्मस्थान जैसे संवेदनशील एवं अंतर्राष्ट्रीय स्थल पर ऐसी भाषा शैली एवं आपराधिक मानसिकता वाले पुलिसकर्मी बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, जब व्यापारी नेता के साथ इस तरीके से बदसलूकी एवं मारपीट हो सकती है तो श्रद्धालु कैसे अपने को सुरक्षित महसूस कर सकता है, दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्यवाही नही होने पर समस्त व्यापारी बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी ।

 

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1818176
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.