योग प्रशिक्षक पारुल शर्मा को मिली मास्टर ट्रेनर की जिम्मेदारी
योग प्रशिक्षक पारुल शर्मा को मिली मास्टर ट्रेनर की जिम्मेदारी
मथुरा । आयुष विभाग अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सफल बनाने की तैयारी में जुट गया है, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ0 दिगंबर सिंह के निर्देशन में नामित की गई योग प्रशिक्षक ने लखनऊ द्वारा दिये गए मास्टर ट्रेनिंग का प्रशिक्षण लिया ।
हेल्थ वेलनेस सेंटर आयुष विभाग की योग प्रशिक्षक पारुल शर्मा ने मास्टर ट्रेनिंग प्रशिक्षण में 15 व 21 जून तक मनाया जाने वाला योग सप्ताह को सफल बनाने के लिए प्रशिक्षण लिया, विभाग के योग प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण देकर सभी प्रशिक्षकों द्वारा तहसील,ब्लॉक नगर पंचायत, सभी संस्थान और आदि विभागों में प्रशिक्षण देकर योग कराया जाएगा जिससे जन जन तक योग पहुँच सके, मंदिर प्रांगण, कुंड, घाट, कॉलेज, सोसायटी सभी विभाग, नगर निगम आदि में योग कराया जाएगा, 12 वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘योगा फॉर हेल्दी एजिंग’ है ।







.jpeg)









