जैंत पुलिस ने दबोचा झपट्टामार, पैर में लगी गोली

जैंत पुलिस ने दबोचा झपट्टामार, पैर में लगी गोली
-धार्मिक स्थलों के आसपास घटनाओं को अंजाम देता था शातिर 
   मथुरा । थाना जैत क्षेत्र में धार्मिक स्थलों पर चेन स्नैचिंग करने वाले वांछित बदमाश को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है जिसमें उसके पैर में गोली लगी, आरोपी के पास से सोने की चेन, तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं, जबकि उसके खिलाफ कई जिलों में आपराधिक मामले दर्ज हैं, पुलिस के अनुसार थाना जैत में दर्ज एक मामले में वांछित आरोपी विशाल कुमार (23) पुत्र नवाब सिंह निवासी सतलोनी खुर्द वेसवा, थाना इगलास, जनपद अलीगढ़ की तलाश की जा रही थी ।
  सोमवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अल्लैपुर गांव से हाईवे की ओर कच्चे रास्ते से गुजर रहा है और फिर से चेन स्नैचिंग की घटना को अंजाम देने की फिराक में है, सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की, खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी, पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की जिसमें आरोपी के बाएं पैर में गोली लग गई, घायल होने के बाद उसे दबोच लिया गया, तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक महिला से छीनी गई सोने की चेन, एक तमंचा .315 बोर, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस तथा बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।
   घायल आरोपी को उपचार के लिए सौ शैय्या अस्पताल वृंदावन भेजा गया है, पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ मथुरा और अलीगढ़ जनपद के विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, उसके अन्य आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है, इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष सोनू सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक केशव वशिष्ठ, मनोज भाटी, निशांत पायल, हरेन्द्र कुमार सहित पुलिस टीम के अन्य जवान शामिल रहे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1818173
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.