कार ने बाइक को मारी टक्कर, दंपती घायल
कार ने बाइक को मारी टक्कर, दंपती घायल
मथुरा। थाना छाता क्षेत्र में अकबरपुर शेरगढ़ रोड पर मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए, जानकारी के अनुसार हाथरस जनपद के गांव परसारा निवासी विपिन अपनी पत्नी रूबी के साथ गांव उन्दी से लौट रहे थे ।
सुबह करीब साढ़े सात बजे अकबरपुर-शेरगढ़ रोड स्थित अहूरी चौराहे पर उनकी बाइक को अकबरपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने सामने से टक्कर मार दी, हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, घटना के बाद मौके पर पहुंचे राहगीरों ने घायलों को उपचार के लिए अकबरपुर स्थित एसकेएस हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।थाना प्रभारी छाता उमेश चन्द त्रिपाठी ने बताया कि मामले में अभी कोई प्रार्थना पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। प्रार्थना पत्र मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।







.jpeg)









