भीषण गर्मी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने चलाया अभियान
भीषण गर्मी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने चलाया अभियान
-गोवर्धन, बरसाना व सौंख कस्बों से संग्रहित किये नमूने, भेजे प्रयोगशाला
मथुरा । भीषण गर्मी में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना चुनौती है, पेय पदार्थ और आइसक्रीम जैसे खाद्य और पेय पदार्थों को लेकर भी शिकायत आ रही हैं, ऐसे में गुणवत्ता युक्त खाद्य व पेय पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु धीरेन्द्र प्रताप सिंह, सहायक आयुक्त (खाद्य) के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी मोहर सिंह कुशवाह द्वारा पांच से आठ जून तक तीन दिन अभियान चलाया गया ।
गोवर्धन, बरसाना व सौंख से आइसक्रीम के दो, मिश्रित दूध के दो, पनीर के तीन, पेड़ा का एक, बर्फी का एक, रबड़ी का एक नमूना संग्रहित किया गया, वृन्दावन स्थित शर्मा आइसक्रीम से खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मेंद्र सिंह, राम नरेश, रीना शर्मा, अरूण कुमार द्वारा स्ट्रोबरी फ्रोजन डेजर्ट का एक नमूना, रबड़ी कुल्फी का एक नमूना, आइसक्रीम का एक नमूना तथा मीडियम फैट फ्रोजन डेजर्ट का एक नमूना संग्रहित कर खाद्य प्रयोगशाला प्रेषित किये गये हैं, संग्रहित नमूनों की जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जायेगी ।







.jpeg)









