नगर निगम ने मलिन बस्ती में चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
नगर निगम ने मलिन बस्ती में चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
मथुरा । केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने की उपलब्धि के दृष्टिगत मंगलवार को महानगर के वार्ड नंबर 5 भरतपुर गेट मलिन बस्ती में अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह के नेतृत्व में नगर निगम की संस्था नेचर ग्रीन ने विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया, अपर नगर आयुक्त ने स्वयं रोड से कचरे को उठाकर सफाई की ।
अपर नगर आयुक्त ने बताया की निरीक्षण कर व जनता के द्वारा फीडबैक लिया गया है जिसमें लोगों का कहना है नगर निगम की पूरी टीम वार्ड को स्वच्छ रख रही है, प्रतिदिन डोर टू डोर उठने वाला कूड़ा भी समय से उठ रहा है। नगर के सभी बार्ड स्वच्छ रहें इसके लिए नगर निगम की टीम हमेशा प्रयासरत रहती है उन्होंने जनता से भी सहयोग करने की अपील की, टीम ने दुकानदारों व लोगों के घर-घर जाकर समझाया, परियोजना प्रबंधक अभिलाष सांगवान ने बताया की विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 से 12 जून तक जोन के दो वार्डों की मलिन बस्तियों में सफाई अभियान जारी है ।







.jpeg)









