बिजली विभाग पर फूटा जयसिंहपुरा क्षेत्र के लोगों का गुस्सा

बिजली विभाग पर फूटा जयसिंहपुरा क्षेत्र के लोगों का गुस्सा
  मथुरा । जयसिंहपुरा क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई नजर आ रही है, स्थानीय लोगों का आरोप है कि पिछले कई दिनों से रात 9 बजे के बाद क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है जिससे पूरा इलाका अंधेरे में डूब जाता है, भीषण गर्मी और उमस के बीच घंटों तक बिजली गुल रहने से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है, क्षेत्रवासियों का कहना है कि समस्या लगातार बनी हुई है लेकिन बिजली विभाग के अधिकारियों ने अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं किया है ।
  लोगों का आरोप है कि बिजलीघर के शिकायत नंबर पर बार-बार फोन करने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिलता, वहीं संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश भी बेनतीजा साबित हो रही है। इससे लोगों में विभाग के प्रति भारी नाराजगी व्याप्त है, स्थानीय निवासियों के अनुसार बिजली कटौती के कारण रातभर लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अंधेरे के चलते बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक दिक्कत झेलनी पड़ रही है, मच्छरों और कीड़ों के बीच रात गुजारना मजबूरी बन गया है, कई बार शिकायतें करने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी समस्या के समाधान को लेकर गंभीर दिखाई नहीं दे रहे हैं।
   क्षेत्र के लोगों ने बताया कि विद्युत आपूर्ति को लेकर पहले भी विरोध-प्रदर्शन और सड़क जाम जैसी घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद व्यवस्था में कोई सुधार देखने को नहीं मिल रहा। लोगों का आरोप है कि विभागीय उदासीनता के चलते आम जनता को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन और विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से तत्काल संज्ञान लेकर नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है, लोगों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1818174
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.