पुलिस आरक्षी परीक्षा : मंगलवार को 9933 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
पुलिस आरक्षी परीक्षा : मंगलवार को 9933 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
-सुरक्षा बंदोबस्त के बीच हुई पुलिस भर्ती परीक्षा, डीएम व एसएसपी ने किया निरीक्षण
मथुरा । उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा मंगलवार को दूसरे दिन भी कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच 9933 अभ्यर्थियों ने 16 परीक्षा केंद्रों पर दी जबकि 2547 अभ्यर्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे, परीक्षा केन्द्रों में सघन तलाशी लेकर अभ्यर्थियों को प्रवेश कराया गया, इसके तहत पुरुष परीक्षार्थियों के जूते मोचे उतरवाए गए, वहीं महिलाओं के दुपट्टा, मंगलसूत्र, चूडियां आदि उतरवा कर प्रवेश कराया गया, इस परीक्षा को निष्पक्ष, नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा ।
डीएम चंद्र प्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार ने दूसरे दिन जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर सीसीटीवी कंट्रोल रूम, सुरक्षा व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल और प्रवेश प्रक्रिया आदि का गहनता से निरीक्षण किया, डीएम ने स्टेटिक एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, मंगलवार को आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की परीक्षा की प्रथम पाली में 16 परीक्षा केन्द्रों पर कुल पंजीकृत 6240परीक्षार्थियों में से 4936 परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे, जबकि 1304 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, दूसरी पॉली में कुल पंजीकृत 6240 परीक्षार्थियों में से 4997 परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे जबकि 1243 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, परीक्षा केन्द्रों में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की गहन जांच की गई और निर्धारित समय के बाद किसी को प्रवेश नहीं दिया गया ।
केआर इंटर कालेज, चम्पा अग्रवाल इंटर कालेज, डीएवी इंटरकालेज, इस्लामियां इंटर कालेज, जवाहर विद्यालय इंटर कालेज, केआर गर्ल्स इंटर कालेज, महाराजा अग्रसेन गर्ल्स इंटर कालेज, पीएमवी पॉली टेक्निक , प्रेम देवी अग्रवाल गर्ल्स इंटर कालेज, आरसीए गर्ल्स इंटर कालेज, आईटीआई वृंदावन, सेठ बीएन पोद्दार इंटर कालेज,चमेली देवी खंडेलवाल इंटर कॉलेज, सुभाष इंटर कॉलेज, वीडीपी राजकीय इंटर कालेज के चौकिंग दलों ने नियमानुसार बेल्ट, चेन, जूता-मोजा, चश्मा सब बाहर रखवाया गया, मोबाइल फोन और बैग जमा करने के लिए निरूशुल्क व्यवस्था की गई। वहीं परीक्षा केंद्रों पर पुलिस और प्रशासन की ओर से व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।







.jpeg)









