शिवराज ने जूडो प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
शिवराज ने जूडो प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
मथुरा । श्रीजी बाबा सरस्वती शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज जतीपुरा के छात्र शिवराज सिंह कुंतल ने अंडर 14 जूडो की 38वीं क्षेत्रीय प्रतियोगिता जो परमेश्वरी देवी धानुका सरस्वती विद्या मंदिर वृंदावन में 16 अगस्त से 19 अगस्त 2026 तक सम्पन्न हुईं, इस प्रतियोगिता में भैया ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है ।
(24).jpg)
प्रधानाचार्य डॉ0 विनोद कुमार शर्मा ने छात्र शिवराज सिंह कुंतल को शुभकामनाएं देते हुए समस्त छात्र छात्राओं के समक्ष पटुका एवं मेडल पहनाकर सम्मानित किया, आचार्य बंधु एवं छात्रों ने करतल ध्वनि से उत्साहवर्धन किया, विद्यालय के शारीरिक प्रमुख आचार्य बहादुर सिंह ने कहा कि अब यह राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता रांची में प्रतिभाग करेंगे, इस दौरान अजय शर्मा, जानकी देवी, हरिओम भारद्वाज, घनश्याम सिंह वीनू पाण्डेय ने हर्ष व्यक्त किया ।







.jpeg)











