अखिलेश की हिरासत के विरोध में मथुरा में सपाइयों ने किया प्रदर्शन

अखिलेश की हिरासत के विरोध में मथुरा में सपाइयों ने किया प्रदर्शन
-विकास मार्केट से होली गेट तक निकाला पैदल मार्च, ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला
   मथुरा । दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान अखिलेश यादव को पुलिस द्वारा हिरासत में लिये जाने के बाद मथुरा नगरी में सपा कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया, प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि दिल्ली में लोकतंत्र की आवाज को दबाने का प्रयास किया गया है, जब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एसआईआर और वोट चोरी के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे तो तानाशाह भाजपा सरकार ने उन्हें पुलिस हिरासत में ले लिया ।
   राष्ट्रीय अध्यक्ष की इस अलोकतांत्रिक गिरफ्तारी के विरोध में महानगर स्थित विकास मार्केट में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा से एक आक्रोश पैदल मार्च निकाला, हाथों में ज्ञानेश कुमार की फोटो लिए समाजवादी साथी वोट चोर कहां मिलेंगे ? बीजेपी के दफ्तर में ज्ञानेश कुमार को गिरफ्तार करो, अखिलेश यादव को रिहा करोष् जैसे गगनभेदी नारे लगाते हुए होली गेट पहुंचे, होली गेट चौराहे पर समाजवादियों ने लोकतंत्र के हत्यारे और भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर विरोध प्रकट किया ।
   इस दौरान मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के पूर्व जिलाध्यक्ष नजर पहलवान, अम्बेडकर वाहिनी के पूर्व महानगर अध्यक्ष रमेश सैनी, पिछड़ा वर्ग के पूर्व महानगर अध्यक्ष देवकीनंदन कश्यप आदि ने कहा कि भाजपा वोट की डकैती कर चुनाव आयोग के कंधे पर बंदूक रखकर चुनाव जीतना चाहती है, एसआईआर के नाम पर अलोकतांत्रिक तरीके से वोट काटना और दिल्ली में अखिलेश को हिरासत में लेना इसका सबसे बड़ा सबूत है लेकिन समाजवादी डरने वाले नहीं हैं, हम सड़क से लेकर संसद तक वोट चोरों के खिलाफ लड़ेंगे, कार्यक्रम में मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड पूर्व जिलाध्यक्ष नज़र पहलवान, महासचिव मयंक यादव, बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के पूर्व महानगर अध्यक्ष रमेश सैनी, फरमान खान, वसीम कुरेशी, पिछड़ा वर्ग के पूर्व महानगर अध्यक्ष देवकीनंदन कश्यप, मनीष आजाद, हप्पू यादव, समीर पहलवान, सोनू कुरैशी, भगवती चतुर्वेदी, सतीश पटेल, संगम यादव, अभिषेक पिंटू, दाऊ दयाल पंडा, नसरुद्दीन, सूरजभान चौधरी सहित उपस्थित रहे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2050520
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.