अधिकारियों ने की होटल, गेस्ट हाउस व रेस्टोरेंट संचालकों संग समन्वय बैठक

अधिकारियों ने की होटल, गेस्ट हाउस व रेस्टोरेंट संचालकों संग समन्वय बैठक
-नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल व होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन द्वारा किया गया संयुक्त आयोजन 
   मथुरा । नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल व मथुरा वृंदावन होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में गेस्ट हाउस, होटल व रेस्टोरेंट संचालकों की प्रशासनिक विभागों के अधिकारियों के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन बीएसए इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज के सभागार में आयोजित किया गया जिसमें व्यापारियों की मांग पर अधिकारियों द्वारा किसी भी प्रकार के व्यापारी उत्पीड़न नही होने देने व नियमों में सरलीकरण का आश्वासन देते हुए समस्या निराकरण की बात कही गई, विगत दिनों लखनऊ व दिल्ली में हुए हृदय विरादक अग्निकांड घटना के बाद प्रशासन द्वारा होटल व गेस्ट हाउसों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही से परेशान होटल व गेस्ट हाउस संचालकों की बैठक मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के सचिव आशीष कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई ।


   मां शारदा की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया सभी विभागीय अधिकारियों का व्यापार मंडल व होटल एसोसिएशन के पदाधिकारी द्वारा दुपट्टा उड़ाकर व पुष्प गुच्छा भेंट कर स्वागत किया गया, मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण के सचिव द्वारा व्यापारियों को आश्वासन दिया गया कि किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न करना विभाग का लक्ष्य नहीं है, मानकों में सरलीकरण व अधिक से अधिक व्यापारिक हितों के लिए सभी अधिकारी प्रयासरत है किंतु सरकारी नियमों की अनदेखी नहीं की जा सकती है, इसके लिए पर्याप्त समय देखकर संचालकों से उन कमियों को पूरा करने का आग्रह किया गया है ।


   मुख्य अतिथि नगर मजिस्ट्रेट अनुपम मिश्र ने कहा कि प्रशासन द्वारा सभी विभागों से समन्वय स्थापित कराकर इन संचालकों को राहत देने का कार्य किया जा रहा है छोटे-छोटे होम स्टे व गेस्ट हाउस संचालकों की सुविधा हेतु पर्यटन विभाग द्वारा सरलीकरण के तहत रजिस्ट्रेशन किया जा रहे हैं, अन्य सभी संचालकों को भी मानक पूर्ति हेतु पर्याप्त समय दिया जाएगा, मुख्य अग्निशमन अधिकारी अरुण कुमार सिंह द्वारा भी अग्निशमन विभाग द्वारा इन संचालकों की सुविधा के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी देते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य अधिक से अधिक व्यवसायियों को लाभ देना है, इसके लिए विभाग हमेशा तैयार है, शासन द्वारा भी इसके लिए विभिन्न योजनाएं तैयार की गई है ।
   नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त नीरज शर्मा द्वारा आश्वासन दिया गया कि नगर निगम व्यवसाईयों का हर संभव सहयोग करेगा व जहां भी आवश्यकता होगी नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी हर स्तर पर सहयोगी भूमिका में रहेंगे, पर्यटन विभाग के वरिष्ठ सहायक उमेश शर्मा द्वारा बताया गया कि सरकार द्वारा छोटे-छोटे घरों को होम स्टे में बदलने हेतु बहुत सरल योजना बनाई गई है जिसके लिए पर्यटन विभाग से संपर्क कर रजिस्ट्रेशन करा कर रोजगार का माध्यम बन सकता है व इसी तरह की अन्य योजनाएं भी इन व्यवसाईयों के लिए विभाग के पास है, नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल द्वारा सभी अधिकारियों का संवाद कार्यक्रम में पघारने पर धन्यवाद देते हुए इसे व्यापारियों व अधिकारियों के बीच एक समन्वय का माध्यम बताया व एक ही मंच पर सभी संबंधित विभागों द्वारा व्यवसायियों की समस्याओं का समाधान का यह कार्यक्रम निरंतर आगे करते रहने का आश्वासन दिया ।
   मथुरा वृंदावन होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह द्वारा होटल व गेस्ट हाउस संचालकों के विरुद्ध अधिकारियों से सीधी कार्यवाही ना कर उन्हें समय देने व नियमों में सरलीकरण कर उनके व्यवसायों को चौपट नही करने की अपील करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं के साथ सभी व्यवसायी अपना कारोबार करना चाहते हैं किंतु उनका सरलीकरण आवश्यक है, संचालन नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महामंत्री शशिभानु गर्ग द्वारा किया गया व धन्यवाद ज्ञापन मथुरा वृंदावन होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के सचिव आर बी चौधरी द्वारा किया गया, सुनील साहनी, गुरमुख दास, दिलीप पांडे, विजय चतुर्वेदी, राजन अग्रवाल, विकास जिंदल, राजा भोज, अश्वनी गर्ग, सौरभ चौधरी, सुनील वर्मा, श्रीभगवान चतुर्वेदी, अशोक अग्रवाल, रोहित चतुर्वेदी, बलवीर सिंह, पंकज चतुर्वेदी, सुधीर तोमर, रूद्रम चतुर्वेदी, देवी सिंह, ओंकार गौतम, किशन चंद शर्मा, पवन शर्मा, भगवान सिंह, कृष्ण गोपाल अग्रवाल, आदि सैकड़ो मथुरा व वृंदावन के व्यवसायी मौजूद रहे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 1934415
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.