गुरुनानक जयंती प्रकाश पर्व पर निकालीं गईं प्रभात फेरियां

गुरुनानक जयंती प्रकाश पर्व पर निकालीं गईं प्रभात फेरियां
  मथुरा । गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा राधानगर के तत्वावधान में निकाली जा रहीं प्रभात फेरियों का समापन श्री गुरु नानक बगीची मसानी पर हुआ, इससे पूर्व राजेन्द्र सिंह टोनी,छाबड़ा परिवार के निवास पर प्रभात फेरी पहुंची, जहां भक्तों द्वारा स्वागत किया गया, इस मौके पर गुरबाणी कीर्तन के द्वारा गुरु साहिब का गुणगान किया गया, गुरुद्वारा गुरु नानक बगीची पर श्री अखंड पाठ साहिब की समाप्ति की गई, रागी जत्थों के द्वारा शबद कीर्तन से संगतों को निहाल किया गया। 
  शिव अरोड़ा, नीरज अजवानी, पंकज, रीना अरोड़ा, ज्योति, प्रभा, अमन, गोलू, अंश आदि मौजूद रहे, गुरुद्वारा श्री गुरु नानक बगीची के सेक्रेटरी सरदार हरविंद्र सिंह के द्वारा गुरुद्वारा राधा नगर के प्रधान रघुवीर सिंह ओबेरॉय, सेक्रेटरी जितेंद्र सिंह, जगदीश आहूजा, कृष्णानगर गुरुद्वारे के प्रधान सरदार परमजीत सिंह, सरदार दलबीर सिंह चावला, सरदार हाकिम सिंह, विष्णु आहूजा, लाडो वीर, ज्ञानी महेंद्र सिंह, सरदार बलविंदर सिंह आदि का सरोपा पहना कर स्वागत किया गया ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2117443
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.