विधानसभा चुनाव से किसान संगठन ने दिखाए आक्रामक तेवर
विधानसभा चुनाव से किसान संगठन ने दिखाए आक्रामक तेवर
-वैक्सीनेशन में अनियमितता का आरोप, सीडीओ का रास्ता रोका, मिला आश्वासन
मथुरा । जनपद में चुनाव का असर हर ओर दिखाई दे रहा है, किसान संगठन ने भी तेवर दिखाने शुरू कर दिये हैं, किसान बंधु की बैठक में संगठन ने रजवाहों की सफाई और पानी की उपलब्धता का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया, किसानों की सिंचाई संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए बुधवार को राजीव भवन सभागार में सिंचाई बंधु की बैठक आयोजित की गई जिसमें किसानों ने नहरों और रजवाहों में पानी नहीं पहुंचने, सिल्ट सफाई में लापरवाही और अधिकारियों की गैरमौजूदगी का मुद्दा भी उठाया।
पशुओं का वैक्सीनेशन किये जाने में अनियमितता का आरोप लगा कर किसान संगठन के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर हंगामा किया, भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) के नेताओं ने मुख्य विकास अधिकारी का रास्ता रोक कर वैक्सीनेशन में घोटाले का आरोप लगाया, पशु चिकित्सा विभाग पर वैक्सीनेशन के नाम पर घोटाले का आरोप लगाते हुए सीडीओ की गाड़ी के आगे बैठकर प्रदर्शन किया। .jpg)
सीडीओ ने गुरुवार सुबह बैठक बुलाने का आश्वासन दिया जिसके बाद किसानों ने रास्ता खोल दिया, किसानों के विरोध को देखते हुए, सीडीओ डॉ0 पूजा गुप्ता ने उन्हें गुरुवार सुबह मीटिंग बुलाने का आश्वासन दिया, सीडीओ के आश्वासन के बाद किसान नेताओं ने उनकी गाड़ी का रास्ता छोड़ दिया, भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) के नेताओं ने बुधवार को मंडल अध्यक्ष राजकुमार तोमर के नेतृत्व में मुख्य विकास अधिकारी की गाड़ी के आगे बैठकर विरोध प्रदर्शन किया ।















