कार्तिक पूर्णिमा : मंदिरों में मनाया गया अन्नकूट महोत्सव
कार्तिक पूर्णिमा : मंदिरों में मनाया गया अन्नकूट महोत्सव
राया (मथुरा) । कस्बे के विभिन्न मंदिरों में अन्नकूट महोत्सव धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया, कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मंगलवार को गणेशबाग स्थित मनकामेश्वरी मंदिर एवं राधारानी मंदिर में अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया, इस दौरान मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी, भक्तों ने मातारानी के दर्शन कर अन्नकूट प्रसादी ग्रहण की, इससे पूर्व बैकुंठ चतुर्दशी पर मंदिरों में फूल बंगले सजाए गए तथा देव दीपावली का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया ।.jpg)
गणेशबाग स्थित मनकामेश्वरी मंदिर में आयोजित अन्नकूट महोत्सव में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण कर पुण्य लाभ कमाया, इस अवसर पर महंत मनोज नागर, नरेंद्र सिंह रावत, अभिषेक पाराशर, विशाल पाराशर, ललित मोहन गुप्ता, कालीचरण अग्रवाल, मनोज वार्ष्णेय, डॉ0 शिवचरण लाल, चंद्रशेखर सिंह, पुनीत चौबे, राजन भट्ट, बलवीर सिंह, सुनील कुमार, सुमित कुमार,आदि मौजूद रहे, राधारानी मंदिर में अन्नकूट महोत्सव के अवसर पर भजन कीर्तन का आयोजन किया गया, भक्ति संगीत से मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा, जगदीश अग्रवाल, श्रीमती रेनू अग्रवाल, चंद्र प्रकाश अग्रवाल, दीपक चौधरी, मंदिर महंत राजकुमार शर्मा, राकेश शर्मा, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे ।














