छाता क्षेत्र के तरौली में दुकान के ताले तोड़कर हजारों की चोरी
छाता क्षेत्र के तरौली में दुकान के ताले तोड़कर हजारों की चोरी
तरौली । थाना छाता क्षेत्र के गांव तरौली में तरौली शेरगढ़ मार्ग पर चोरों ने एक मिठाई की दुकान के ताले तोड़कर हजारों रुपये की नकदी और मिठाई चोरी कर ली, घटना की जानकारी सोमवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे मालिक को हुई, लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है, तरौली शुमाली निवासी वीरी सिंह की तरौली-शेरगढ़ रोड पर श्री स्वामी बाबा मिष्ठान भंडार के नाम से दुकान है।
(122).jpg)
रविवार शाम वह रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे, सोमवार सुबह करीब पांच बजे जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो शटर के ताले टूटे हुए देखकर उनके होश उड़ गए, उन्होंने अंदर जाकर देखा तो दुकान में सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था, पीड़ित के अनुसार अज्ञात चोर शटर के ताले तोड़कर दुकान के अंदर दाखिल हुए और दुकान में रखी बर्फी तथा गल्ले में रखे करीब 30 हजार रुपये चोरी कर ले गए, दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में एक अज्ञात युवक नकाबपोश दिखाई दे रहा है, घटना की सूचना पीड़ित ने छाता पुलिस को दी ।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर रही है, इसी मार्ग पर करीब तीन दिन पहले भी चोरों ने एक किराना की दुकान को निशाना बनाया था, तरौली निवासी राकेश की दुकान का शटर तोड़कर अज्ञात चोर अंदर घुसे और दुकान से तंबाकू-गुटखा तथा गल्ले में रखे करीब 20 हजार रुपये चोरी कर ले गए, इतना ही नहीं, चोरों ने दुकान के पास खड़े एक ट्रक को भी निशाना बनाया, ट्रक की टंकी से करीब 300 लीटर डीजल चोरी कर लिया गया, घटना की जानकारी दुकान मालिक राकेश और ट्रक चालक ने छाता पुलिस को दी, एक ही मार्ग पर लगातार चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों और दुकानदारों में रोष एवं दहशत का माहौल है ।







.jpeg)









