वैदिक मंत्रों से गुंजायमान हुआ मथुरा नगर, निकाली शोभायात्रा
वैदिक मंत्रों से गुंजायमान हुआ मथुरा नगर, निकाली शोभायात्रा
मथुरा । श्रावण पूर्णिमा विश्व संस्कृत दिवस के उपलक्ष में संस्कृत भारती द्वारा आयोजित संस्कृत सप्ताह के अन्तर्गत नगर में संस्कृत जागरुकता शोभायात्रा निकाली गई, यह शोभायात्रा राजकीय इण्टर कॉलेज से प्रारंभ होकर जनरल गंज, आर्यसमाज मार्ग, होली दरवाजा हो कर गुरुद्वारा, जिला अस्पताल के सामने से जवाहर हाट विकास बाजार होकर सरस्वती शिशु मंदिर दीनदयाल नगर में सम्पन्न हुई, शोभायात्रा में संस्कृत विद्यालयों एवं माध्यमिक विद्यालयों के सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राओं एवं संस्कृत शिक्षक शिक्षिकाओं ने भाग लिया ।
(109).jpg)
छात्रों ने जयतु संस्कृतम् जयतु भारतम् के गगनभेदी नारों से नगर के प्रमुख बाजारों को गुंजायमान किया, वहीं संस्कृत विद्यालय के विद्वान छात्रों द्वारा चारों वेदों का सस्वर पाठ कर मथुरा नगर के प्रसिद्ध होली गेट चौराहे को वेद ध्वनि से गुंजायमान किया गया, छात्र छात्राओं ने हाथों में संस्कृत ध्येय वाक्य लिखित तख्तियां ले रखी थी, संस्कृत जागरुकता शोभायात्रा में प्रमुख रुप से संस्कृत भारती ब्रजप्रांत मंत्री डॉ0 धर्मेन्द्र कुमार अग्रवाल, न्यास सचिव गंगाधर अरोड़ा, विभाग संयोजक श्यामसुंदर शर्मा, जनपद अध्यक्ष आचार्य ब्रजेन्द्र नागर , प्रचार जप्रमुख रामदास चतुर्वेदी शास्त्री, हरस्वरुप यादव आदि ने छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन किया ।
इस दौरान संस्कृत भारती ब्रजप्रांत मंत्री डॉ0 धर्मेन्द्र कुमार अग्रवाल एवं न्यास सचिव गंगाधर अरोड़ा ने कहा कि संस्कृत भारती का मुख्य उद्देश्य है, भारतवर्ष की भावी पीढ़ी को संस्कृत भाषा के प्रति जागरूकता पैदा करना जिससे अपने देश की प्राचीन संस्कृति सभ्यता और संस्कारों को सुरक्षित रखा जा सके, जनपद अध्यक्ष आचार्य ब्रजेन्द्र नागर ने कहा संस्कृत भाषा अब केवल पूजा पाठ तक सीमित नहीं है यह ज्ञान व विज्ञान की भाषा के रुप में विश्व के अनेक देशों में वैज्ञानिकों द्वारा स्वीकार की जा रही है संस्कृत भाषा में विश्व की अनेक भाषाएं समाहित है, संस्कृत भाषा का भविष्य उज्जवल दिखाई दे रहा है, शोभायात्रा के समापन पर विभाग संयोजक श्याम सुंदर शर्मा ने सभी को संस्कृत सप्ताह में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए धन्यवाद ज्ञापन किया ।






.jpeg)









