सपा नेता अनिल अग्रवाल पर मुकदमा दर्ज होने से सपाई आक्रोशित

सपा नेता अनिल अग्रवाल पर मुकदमा दर्ज होने से सपाई आक्रोशित
-सपा कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर किया विरोध प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
   मथुरा । समाजवादी पार्टी नेता एवं जन उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल के खिलाफ राजनीतिक विद्वेष के चलते भाजपा सरकार के दबाव में दर्ज की गईं तीन फर्जी एफआईआर और गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई के विरोध में सोमवार को समाजवादी पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया, सपा नेता गौरव किशनपुरिया के नेतृत्व में सैकड़ों समाजवादी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर सिविल लाइन से सरकार विरोधी नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर डीएम कार्यालय का घेराव किया और एसडीएम कंचन गुप्ता को राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा ।


   प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सपा नेता गौरव किशनपुरिया एडवोकेट ने कहा कि भाजपा सरकार समाजवादी पार्टी के नेताओं को फर्जी मुकदमों में फंसाकर उनकी आवाज दबाना चाहती है, अनिल अग्रवाल एक प्रतिष्ठित समाजसेवी हैं, अगर समाजवादी पार्टी के किसी भी नेता या कार्यकर्ता पर इस तरह के फर्जी मुकदमे दर्ज होंगे तो समाजवादी पार्टी चुप नहीं बैठेगी, ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा, अम्बेडकर वाहिनी के महानगर अध्यक्ष रमेश सैनी ने कहा कि सपा व व्यापारी नेता अनिल अग्रवाल पर दर्ज तीनों निराधार एफआईआर तत्काल प्रभाव से निरस्त की जाएं।गैंगस्टर एक्ट की असंवैधानिक कार्यवाही वापस ली जाए और मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए। 


  सपा का एक-एक कार्यकर्ता अनिल अग्रवाल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है, यह लड़ाई सिर्फ एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई है, सत्ता के अहंकार में पुलिस का दुरुपयोग बंद होना चाहिए, इस दौरान गौरव पांडे राष्ट्रीय सचिव, प्रशांत अग्रवाल जिलाध्यक्ष व्यापार सभा, भगवती चतुर्वेदी, नारायण दास यादव, सुनील यादव, छोटू ठाकुर, मुकेश सैनी, देवेन्द्र आजाद, शबनम कुरैशी, अभिषेक यादव महासचिव, चौधरी तेजपाल सिंह, देवेंद्र निषाद, रिषी अग्निहोत्री, कृष्णा सैनी, दाऊ दयाल पंडा, पवन चौधरी, रवि दिवाकर, ललित मोहिनी एड. रुपेश यादव, मयंक यादव, जगराम यादव, रमेश पचोरी एड., प्रेम चंद कर्दम एंड. दीनदयाल चौधरी, सीमा करन आदि उपस्थित रहे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2001875
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.