मथुरा डाइट पर सम्पन्न हुई योगाभ्यास और पठन प्रतियोगिता
मथुरा डाइट पर सम्पन्न हुई योगाभ्यास और पठन प्रतियोगिता
मथुरा । जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में योगाभ्यास और पठन प्रतियोगिता शिक्षक शिक्षिकाओं वर्ग के अंतर्गत सम्पन्न हुई जिसका उद्घाटन संस्थान के सभागार में एनसीईआरटी सदस्य, शिक्षाविद, पूर्व आचार्य श्रीजी बाबा विद्यालय और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता डॉ0 राकेश चंद चतुर्वेदी ने मां सरस्वती पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्वलित कर किया, उदघाट्न सत्र में उन्होंने कहा कि हम सबको व्यसनों से दूर रहते हुए बच्चों को भी दूर रखना और व्यवहारिक रूप से देशभक्त बनना है ।
(111).jpg)
प्रतियोगिता प्रभारी हरेश सिंह और नरेंद्र सिंह ने बताया कि योगाभ्यास प्रतियोगिता में कुल 42 शिक्षक, शिक्षकओं और पठन प्रतियोगिता में 22 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया है, पुरस्कार समारोह में संस्थान के प्राचार्य डॉ0 धर्मेंद्र शर्मा ने सभी प्रतिभागियों को शुभाशीष प्रदान किया, प्रभारी हरेश सिंह और नरेंद्र सिंह ने विजेताओं की घोषणा की, योगाभ्यास प्रतियोगिता के अंतर्गत शिक्षकों में प्रथम स्थान मनोज कुमार रावत, प्राथमिक विद्यालय ऊमरी, ब्लॉक मथुरा द्वितीय स्थान देशराज, प्राथमिक विद्यालय नगला गिरवर, गोवर्धन, तृतीय स्थान राजकमल प्राथमिक विद्यालय मगदा, राया और शिक्षकाओं में प्रथम स्थान पार्वती प्राथमिक विद्यालय गढ़ी रोसू, फरह, द्वितीय स्थान प्रेरणा राष्ट्रीय बालिका इंटर कॉलेज बलदेव एवं तृतीय स्थान नीरज चौधरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मांट रहे ।
इसी क्रम में पठन प्रतियोगिता के परिणाम के अंतर्गत बेसिक, माध्यमिक वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान भारती, परी, कविता एवं लहर चतुर्वेदी, सोफिया, गौरी ने प्राप्त किए, अंत में सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को प्राचार्य डॉ0 धर्मेंद्र शर्मा और वरिष्ठ प्रवक्ता जमुना प्रसाद सुमन एवं संजय डबराल ने ट्रॉफी और प्रमाणत पत्र देकर सभी शिक्षक, शिक्षकाओं को सम्मानित किया, इन प्रतियोगिताओं में डीएलएड प्रशिक्षुओं शुभम, पुष्कर, अखिल, अभिषेक, मोनिका, संजू, आशु और बादल साहनी ने पूर्ण सहयोग प्रदान किया ।







.jpeg)









