प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष से मिला मथुरा का प्रतिनिधिमंडल
प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष से मिला मथुरा का प्रतिनिधिमंडल
मथुरा । उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल जनपद के शिक्षकों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं के निस्तारण को लेकर दारुल सफा स्थित कैंप कार्यालय पर प्रांतीय अध्यक्ष विनय कुमार तिवारी से मिला, इस दौरान जिलाध्यक्ष मुकुल कांत उपाध्याय और संयुक्त मंत्री अनुपम शर्मा के नेतृत्व में शिक्षकों के प्रमुख मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया और उनके समाधान के लिए ठोस पहल की मांग की गई ।
(110).jpg)
नगर निगम की विस्तारित सीमा के दायरे में आए परिषदीय शिक्षकों को शीघ्र शहरी मकान किराया भत्ता दिलाने के लिए शासन स्तर पर प्रभावी पैरवी की जाए, सेवा चयन आयोग की टेट परीक्षा में ओएमआर शीट में मामूली मानवीय त्रुटियों के कारण रोके गए परिणामों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए परिणाम जारी कराए जाएं, वर्षों से लंबित पड़े शिक्षकों के वेतन व अन्य भत्तों के एरियर का तत्काल भुगतान सुनिश्चित किया जाए, प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार तिवारी ने मुकुल कांत उपाध्याय और अनुपम शर्मा के शिक्षक हितैषी प्रयासों की सराहना करते हुए आश्वस्त किया कि संगठन इन सभी मांगों को शासन व आयोग स्तर पर पूरी मजबूती से उठाएगा, जिला मंत्री मनोज चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय कुमार शर्मा, वरिष्ठ शिक्षक नेता कुलदीप सारस्वत, बाराबंकी से जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह, गोंडा से मंत्री उमाशंकर तिवारी और जिला संगठन मंत्री कुलदीप पाठक उपस्थित रहे ।







.jpeg)









