खुद को ईडी अधिकारी बताकर गांठता था रौब, पुलिस करती रही सलाम

खुद को ईडी अधिकारी बताकर गांठता था रौब, पुलिस करती रही सलाम
-प्रशासनिक अधिकारियों से भी नीली बत्ती लगी गाडी से ही जाकर करता था मुलाकात 
-मथुरा में दो साल तक ईडी का फर्जी असिस्टेंट डायरेक्टर बनकर घूमता रहा जालसाज
   मथुरा । कथित तौर पर खुद को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) में असिस्टेंट डायरेक्टर बताकर करीब दो साल से लोगों पर रौब गांठ रहे एक जालसाज की आखिरकार पोल खुल ही गई, हैरानी की बात यह है कि शातिर इतना आत्मविश्वास के साथ अपनी फर्जी पहचान बताता था कि पुलिस अधिकारी भी उसकी बातों में आ गए, रिफाइनरी क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक प्रवीण तिवारी ने भी स्वीकार किया कि वह खुद भी उसके झांसे में आ गए थे, हालांकि उसकी बातों पर संदेह होने के बाद जब जांच कराई गई तो उसका पूरा फर्जीवाड़ा सामने आ गया । 
  पुलिस उपाधीक्षक प्रवीण तिवारी के मुताबिक आरोपी नगला बर दीनदयाल धाम निवासी सचिन शर्मा पिछले करीब दो साल से खुद को ईडी का असिस्टेंट डायरेक्टर बताता हुआ घूम रहा था, दो दिन पहले वह उनके कार्यालय में भी आया था, बातचीत के दौरान जब उन्होंने उससे पूछा कि उसका चयन कब हुआ था तो उसने बड़ी चालाकी से अपनी नियुक्ति की कहानी सुनाई, आरोपी ने बताया कि उसने वर्ष 2023 में यूपीएससी की मुख्य परीक्षा दी थी लेकिन साक्षात्कार में असफल हो गया था, इसके बाद उसने प्रतिमा पोर्टल के माध्यम से साक्षात्कार दिया और तमिलनाडु में ईडी के असिस्टेंट डायरेक्टर पद पर उसकी नियुक्ति हो गई, बाद में उसका स्थानांतरण लखनऊ कर दिया गया और अब वह मथुरा में ही रहता है ।
   प्रवीण तिवारी ने बताया कि आरोपी की बातों पर उन्हें भी पहले विश्वास हो गया लेकिन बाद में उसकी कहानी पर कुछ संदेह हुआ, इसके बाद उन्होंने वर्ष 2023 की यूपीएससी परीक्षा का परिणाम डाउनलोड कर जांच की तो उसमें आरोपी का नाम कहीं नहीं मिला, इससे उसकी बताई गई नियुक्ति की कहानी संदिग्ध हो नजर आने लगी, जांच को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय के डिप्टी डायरेक्टर से फोन पर संपर्क कर आरोपी के बारे में जानकारी मांगी ।
  वहां से स्पष्ट किया गया कि इस नाम का कोई भी अधिकारी प्रवर्तन निदेशालय में तैनात नहीं है जिसके बाद आरोपी की फर्जी पहचान की पूरी सच्चाई सामने आ गई, बताया जा रहा है कि आरोपी मथुरा के रहने वाले आईआरएस अधिकारी मनु टेंटीवाल का नाम भी अपनी बातचीत में लेता था ताकि लोगों के बीच अपनी पहचान और प्रभाव जमा सके, इस तरह वह करीब दो साल से खुद को केंद्रीय जांच एजेंसी का अधिकारी बताकर लोगों को भ्रमित कर रहा था, फर्जी अधिकारी का भंडाफोड़ होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।
   सोमवार दोपहर सचिन शर्मा निजी कार पर नीली बत्ती लगाकर किसी काम से सीओ रिफाइनरी प्रवीण तिवारी के कार्यालय पहुंचा, सीओ द्वारा पूछताछ में उसने बताया कि उसने ईडी की नौकरी के लिए कोचिंग की थी लेकिन चयन नहीं हो सका, ईडी अधिकारी बनने का सपना पूरा नहीं होने पर वह खुद को अधिकारी बताकर रौब जमाने लगा, सचिन के चाचा मुकेश शर्मा पर भी शिक्षा विभाग में फर्जी तरीके से नौकरी करने का मामला अदालत में चल रहा है, पकड़े गये युवक के कारनामे बड़े हैं, आरोप है कि मुकेश शर्मा के साले जगदीश शर्मा निवासी पथोली की वर्ष 1990 में मृत्यु हो गई थी, इसके बाद वर्ष 1994 में मुकेश ने उनके कागजात के आधार पर नौकरी शुरू कर दी, मामला सामने आने पर तत्कालीन बीएसए आगरा ने वर्ष 2018 में उसे बर्खास्त कर दिया था, सचिन के पिता के बारे में भी निजी वाहन में दरोगा की टोपी रखकर टैक्सी चलाने की बात सामने आई है ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2091219
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.