बिटुमिन से भरे टैंकर पर हुई कार्यवाही, एक आरोपी गिरफ्तार
बिटुमिन से भरे टैंकर पर हुई कार्यवाही, एक आरोपी गिरफ्तार
मथुरा । थाना रिफाइनरी क्षेत्र में पुलिस और जिला पूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिटुमिन, पेट्रोलियम पदार्थ से भरे एक टैंकर को पकड़ा है, पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, 5 नवंबर की रात महेन्द्रा वर्कशॉप फैक्ट्री एरिया में चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस और पूर्ति विभाग की टीम ने टैंकर को रोका, टैंकर चालक राजू उर्फ राजकुमार निवासी नगला पूठा, थाना महावन, पेट्रोलियम पदार्थ से संबंधित आवश्यक दस्तावेज नहीं दिखा सका ।(92).jpg)
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर टैंकर को कब्जे में ले लिया, बरामद टैंकर का रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 13 ईटी 5863 बताया गया है, पूर्ति निरीक्षक फरह की तहरीर पर थाना रिफाइनरी में आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3, 7 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है, पुलिस द्वारा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है, इस संयुक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अनुराग चौधरी, पूर्ति निरीक्षक सिम्मी जायसवाल, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी फूल सिंह यादव सहित पुलिस और पूर्ति विभाग की टीम शामिल रही ।.png)















