खंडेरा गांव में जलभराव की समस्या का होगा स्थायी समाधान

खंडेरा गांव में जलभराव की समस्या का होगा स्थायी समाधान
  मथुरा । विकास खंड बलदेव के गांव खंडेरा में पिछले करीब दो वर्षों से मुख्य मार्ग पर जलभराव और कीचड़ की गंभीर समस्या की गूंज शासन के कानों तक पहुंच गई, खंड विकास अधिकारी बलदेव नेहा रावत ने टीम के साथ गांव पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया और मौके पर ही समस्या के समाधान की रूपरेखा तैयार कर दी, मंगलवार से पुलिस बल की मौजूदगी में निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा ।


   ग्रामीणों ने बताया कि खंडेरा का मुख्य मार्ग बलदेव क्षेत्र के करीब एक दर्जन गांवों के लोग इसी मार्ग से शव यात्राएं यमुना किनारे स्थित श्मशान घाट तक ले जाते हैं, पिछले दो साल से सड़क पर लगातार पानी भरा रहने और कीचड़ होने के कारण लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया था, शव यात्रा के दौरान तो परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है, कई बार फिसलन के कारण हादसे की स्थिति भी बनी, इस समस्या को लेकर कई बार जिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी बलदेव, तहसील प्रशासन को लिखित और मौखिक रूप से प्रार्थना पत्र दिए गए लेकिन लंबे समय तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई ।
   सोमवार को खंड विकास अधिकारी बलदेव नेहा रावत अपनी टीम के साथ गांव खंडेरा पहुंचीं, उन्होंने गांव के मुख्य मार्ग, पोखर और जल निकासी के सभी बिंदुओं का बारीकी से निरीक्षण किया, मौके पर मौजूद ग्रामीणों से बातचीत कर समस्या की जड़ को समझा, करीब दो घंटे तक चले निरीक्षण और ग्रामीणों के साथ चर्चा के बाद प्रशासन ने समस्या के समाधान के लिए एक ठोस कार्ययोजना तैयार की, खंड विकास अधिकारी ने बताया कि जलभराव का मुख्य कारण पोखर का भर जाना, जल निकासी की उचित व्यवस्था न होना और सड़क किनारे अतिक्रमण है, इसके समाधान के लिए गांव की  पोखर की जेसीबी से खुदाई कर गहरा किया जाएगा, ताकि पानी का भराव हो सके ।
  उन्होंने बताया कि पोखर से पानी की निकासी के लिए अंडरग्राउंड पाइप लाइन डाली जाएगी, मुख्य सड़क पर पानी न रुके इसके लिए पक्की नाली का निर्माण कराया जाएगा, सड़क के दोनों किनारों से मंगलवार से पुलिस टीम के साथ अतिक्रमण को हटवाया जाएगा, उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह कार्य जनहित का है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या विवाद बर्दाश्त नहीं की जायेगी, मंगलवार से पुलिस फोर्स के साथ निर्माण कार्य शुरू होगा, यदि कोई भी व्यक्ति कार्य में बाधा डालता है या विवाद करता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, इस दौरान नायब तहसीलदार प्रद्युम्न त्रिपाठी, पंचायत सचिव विपिन कटारा और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2001870
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.