सीएम को नही दिखेगी कोई भी अप्रिय वस्तु, नगर निगम सक्रिय

सीएम को नही दिखेगी कोई भी अप्रिय वस्तु, नगर निगम सक्रिय
-सीएम के प्रस्तावित रूट का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, हटाये अवैध होर्डिंग बैनर
  मथुरा । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के तीन सितंबर को प्रस्तावित मथुरा आगमन को लेकर प्रशासन और नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं, मुख्यमंत्री के प्रस्तावित रूट को पूरी तरह स्वच्छ, सुंदर, व्यवस्थित और अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने सोमवार को नगर निगम की टीम के साथ मथुरा-वृंदावन के विभिन्न वर्गों और पवन हंस हेलीपैड का सघन निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान जहां-जहां खामियां मिलीं, उन्हें तत्काल दूर करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए ।


  नगर आयुक्त ने भूतेश्वर तिराहा से जन्मभूमि गेट संख्या-1, डीग गेट, दरेसी रोड, होली गेट, विकास मार्केट, पुराना बस स्टैंड, टैंक चौराहा, कचहरी होते हुए वेटरनरी कॉलेज तक प्रस्तावित रूट का निरीक्षण किया, इसके बाद वेटरनरी कॉलेज से टैंक चौराहा, एसबीआई चौराहा, नया बस स्टैंड, भूतेश्वर तिराहा और भूतेश्वर चौराहा होते हुए मसानी चौराहा तक व्यवस्थाओं को परखा गया, निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर अतिक्रमण, अवैध होर्डिंग्स, मलबा और झाड़ियां मिलने पर नगर आयुक्त ने अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित रूट पर किसी भी स्थिति में अतिक्रमण या अनधिकृत प्रचार सामग्री नजर नहीं आनी चाहिए, मार्ग के किनारे पड़े मलबे को तत्काल हटाने, झाड़ियों की कटाई-छंटाई कराने और पूरे मार्ग पर विशेष साफ-सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए गए ।
  इसके बाद नगर आयुक्त ने मसानी चौराहा से मथुरा-वृंदावन मार्ग होते हुए पवन हंस हेलीपैड तक का निरीक्षण किया, हेलीपैड परिसर और आसपास के क्षेत्र में व्यापक साफ-सफाई, वॉल पेंटिंग और सौंदर्यीकरण के कार्यों को बेहतर कराने के निर्देश दिए गए, हेलीपैड से पानीघाट तिराहा तक मार्ग की प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता और सौंदर्यीकरण का भी जायजा लिया, पानीघाट तिराहा से सौ फुटा तिराहा, फ्लाईओवर, प्रेम मंदिर तिराहा, परिक्रमा मार्ग और जादौन पार्किंग तक भी नगर आयुक्त ने व्यवस्थाओं को देखा। 
 मार्ग के किनारे हरित क्षेत्र, झाड़ियों की कटाई-छंटाई, वॉल पेंटिंग और सफाई व्यवस्था में जहां कमियां मिलीं, वहां तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए जादौन पार्किंग से इस्कॉन मंदिर तिराहा, प्रेम मंदिर, छटीकरा मार्ग होते हुए होटल विवांता तक भी प्रस्तावित रूट का निरीक्षण किया गया, नगर आयुक्त ने पूरे मार्ग को व्यवस्थित रखने और सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समय से पहले पूरा कराने पर जोर दिया चौतन्य विहार फ्लाईओवर से प्रेम मंदिर तिराहा पुलिस पिकेट तक ग्रीन बेल्ट का भी निरीक्षण किया गया ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2001876
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.