राया क्षेत्र के ककरेटिया में हुई फायरिंग में गैंगस्टर गिरफ्तार
राया क्षेत्र के ककरेटिया में हुई फायरिंग में गैंगस्टर गिरफ्तार
-पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त पर पहले से दर्ज हैं कई आपराधिक मामले
राया । थाना पुलिस ने ककरेटिया गांव में पीएसी की खाली पड़ी जमीन पर फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में वांछित चल रहे 55 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने आरोपी को उसके ग्राम कारब से रविवार रात गिरफ्तार किया, पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान निहाल सिंह पुत्र हरि सिंह उर्फ हरिया, निवासी कारब, थाना महावन, मथुरा के रूप में हुई है, आरोपी को रविवार की रात करीब 11:10 बजे उसके घर से गिरफ्तार किया गया ।
(105).jpg)
पुलिस ने बताया कि ग्राम ककरेटिया में खाली पड़ी जमीन पर आरोपियों द्वारा एक-दूसरे पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने और भय का माहौल पैदा करने के मामले में थाना राया में 17 जुलाई को मुकद्दमा दर्ज किया गया था, मामले में निहाल सिंह वांछित चल रहा था, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है, पुलिस के मुताबिक गिरफ्ताशुदा निहाल सिंह का आपराधिक इतिहास भी रहा है ।
पुलिस के मुताबिक उसके खिलाफ थाना महावन में मारपीट, धमकी, लूट, गैंगस्टर एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं, वर्ष 2018 का मुकदमा, वर्ष 2019 में मारपीट व अन्य धाराओं का मामला, वर्ष 2021 के दो मुकदमे, वर्ष 2023 में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा, वर्ष 2024 और 2026 के मामले शामिल हैं, ककरेटिया फायरिंग मामले में थाना राया का मुकदमा भी उसके आपराधिक इतिहास में दर्ज है, पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए पेश किया ।







.jpeg)









