संस्कृत सप्ताह : घर-घर तुलसी पौधे व गीता का किया वितरण

संस्कृत सप्ताह : घर-घर तुलसी पौधे व गीता का किया वितरण
  मथुरा । श्रावण पूर्णिमा विश्व संस्कृत दिवस के उपलक्ष में संस्कृत भारती द्वारा संस्कृत सप्ताह के अन्तर्गत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला में घर-घर संस्कृत भाषा का प्रचार प्रसार किया गया, घर घर तुलसी पौधा और श्रीमद्भगवद्गीता व संस्कृत वदतु पुस्तिका का वितरण किया गया, घर घर तुलसी घर घर गीता वितरण अभियान का शुभारंभ गोपाल गली स्थित गोपाल मंदिर पर श्री गोपाल वैष्णव पीठाधीश्वर यदुनंदन जी महाराज के करकमलों से किया गया। 


  इस अवसर पर संस्कृत महाविद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य आचार्य कुंज किशोर चतुर्वेदी, आचार्य मकरंद चतुर्वेदी, ज्योतिषाचार्य कामेश्वर नाथ चतुर्वेदी, प्रमुख समाजसेवी देवेश चतुर्वेदी, गिरधर पाठक गिरधर मुरारी ट्रस्ट आदि को तुलसी पौधा व श्रीमद्भगवद्गीता और संस्कृत वदतु पुस्तिका भेट की गई, कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य मुरलीधर चतुर्वेदी एवं ज्योतिषाचार्य दीपक चतुर्वेदी ने वैदिक व पौराणिक मंगलाचरण से किया, गोपाल पीठाधीश्वर यदुनंदन महाराज ने संस्कृत भारती द्वारा संस्कृत भाषा के प्रचार प्रसार और संस्कृत भाषा को जनसाधारण की भाषा बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए अपना आशीर्वाद दिया।
   इस दौरान आचार्य कुंज किशोर चतुर्वेदी, आचार्य मकरंद चतुर्वेदी, ज्योतिषाचार्य कामेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने भी विचार व्यक्त करते हुए वर्तमान में युवा पीढ़ी को संस्कृत भाषा के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता पर जोर दिया, संस्कृत भारती जनपद अध्यक्ष आचार्य ब्रजेन्द्र नागर ने बताया कि संस्कृत सप्ताह के कार्यक्रमों की श्रृंखला में घर घर संस्कृत भाषा के स्टीकर, बैनर, पत्रक आदि प्रचार सामग्री और घर घर तुलसी व श्रीमद्भगवद्गीता का वितरण किया जा रहा है साथ में संस्कृत वदतु पुस्तिका भी वितरित की जा रही है जिससे सर्व समाज में संस्कृत भाषा के प्रति आकर्षण पैदा हो सके, संस्कृत भारती ब्रजप्रांत न्यास सचिव गंगाधर अरोड़ा, हरस्वरुप यादव, रामदास चतुर्वेदी शास्त्री, आचार्य शरद चतुर्वेदी, सौरभ शास्त्री, पंकज शास्त्री ने विद्वानों को अंगवस्त्र व तुलसी पौधा, श्रीमद्भगवद्गीता एवं संस्कृत वदतु पुस्तिका भेट की ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2000907
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.