कोसीकलां में 27 किलो गांजे के साथ पकड़ा आरोपी युवक
कोसीकलां में 27 किलो गांजे के साथ पकड़ा आरोपी युवक
मथुरा । नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत कोसीकलां पुलिस ने शनिवार शाम एक युवक को गिरफ्तार किया, पुलिस ने उसके पास से 26 किलो 728 ग्राम गांजा बरामद किया है, आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है, पुलिस के अनुसार शनिवार शाम करीब 4 बजे टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी ।
(93).jpg)
इसी दौरान एनएच-19 पर रेलवे लाइन से करीब 100 मीटर आगे मजार के पास दिल्ली से मथुरा की ओर जाने वाले रास्ते पर एक युवक संदिग्ध हालत में दिखाई दिया, पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसके पास से गांजा बरामद हुआ, गिरफ्तार युवक की पहचान विपिन पुत्र जगवीर सिंह के रूप में हुई है, वह मूल रूप से गांव पारसौली, थाना नौहझील का रहने वाला है, वर्तमान में टाउनशिप राज सिटी कॉलोनी, थाना हाईवे क्षेत्र में रह रहा था, उसकी उम्र करीब 26 साल बताई गई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोसीकलां थाने में धारा 8, 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है, पुलिस उससे गांजे की सप्लाई और तस्करी से जुड़े नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है, पुलिस के मुताबिक आरोपी का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है, वर्ष 2024 में उसके खिलाफ कोसीकलां थाने में मारपीट और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था, पुलिस अब उसके पुराने मामलों और नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़े संभावित कनेक्शन की जांच कर रही है ।







.jpeg)











