जन्माष्टमी पर मथुरा को प्रदेश सरकार से मिलेगी 446 करोड़ की सौगात

जन्माष्टमी पर मथुरा को प्रदेश सरकार से मिलेगी 446 करोड़ की सौगात
-ब्रज तीर्थ विकास परिषद, एमवीडीए की 42 परियोजनाओं का होगा शिलान्यास-लोकार्पण
   मथुरा । जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण की जन्म और लीला स्थली को 446 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात मिलने जा रही है, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद और मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण की 42 परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे, इनमें से 263.69 करोड़ रुपये की लागत वाली 19 परियोजनाओं का शिलान्यास तथा पूर्ण हो चुकी 23 परियोजनाओं का लोकार्पण होगा, इन लोकार्पित परियोजनाओं पर 182.39 करोड़ रुपये की लागत आई है। 


   उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की सीईओ एवं मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष लक्ष्मी नागप्पन ने बताया कि शिलान्यास होने वाली परियोजनाओं में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद से गोवर्धन तहसील के ऊंचागांव में सखीगिरी पर्वत के 30 हेक्टेयर वन क्षेत्र का ईको-रेस्टोरेशन, महावन के प्रेमनगर स्थित बौद्ध विहार परिसर में पर्यटक सुविधाओं का विकास, शेरगढ़ स्थित श्री दाऊजी मंदिर परिसर का संरक्षण, पंडाल, पार्किंग एवं सुलभ प्रसाधन का निर्माण, फरह के दीनदयाल धाम में पर्यटन अवस्थापना केंद्र का निर्माण, वृंदावन परिक्रमा मार्ग स्थित भवनों में फसाड़ लाइटिंग, सौंदर्यीकरण एवं साइनेज तथा गोवर्धन में पर्यटन सुविधाओं का विकास शामिल है । 
   वहीं मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण की प्रमुख परियोजनाओं में छाता क्षेत्र में 30 मीटर चौड़ी मास्टर प्लान रोड का निर्माण, छटीकरा-वृंदावन मार्ग का सौंदर्यीकरण, मथुरा कट से टैंक चौराहा मार्ग का सौंदर्यीकरण, लक्ष्मी नगर तिराहे से कृष्णापुरी तिराहे तक सड़क का उच्चीकरण, बरसाना परिक्रमा मार्ग पर पार्किंग एवं पर्यटक सुविधाओं का विकास तथा श्रीकृष्ण जन्मस्थान के आसपास गलियों और मार्गों पर स्ट्रीट फसाड का विकास शामिल है, उन्होंने बताया कि ब्रज तीर्थ विकास परिषद की लोकार्पित होने वाली परियोजनाओं में अकबरपुर जैत में टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर, करहला में बज्रनाभ समाधि का पुनरुद्धार एवं सौंदर्यीकरण, वृंदावन के सुनरख में सौभरि ऋषि वाटर बॉडी का सौंदर्यीकरण, नौहझील के गले हनुमान मंदिर पर श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं का विकास और पानीगांव स्थित यमुना पुल पर फसाड लाइटिंग शामिल है, मथुरा परिक्रमा मार्ग का नवीनीकरण एवं विकास, विभिन्न भाषाओं में साइनेज बोर्ड, गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी में गेस्ट हाउस, यमुना एक्सप्रेस-वे से पागल बाबा मंदिर-वृंदावन रोड पर नया प्रवेश द्वार तथा विभिन्न बॉर्डर प्वाइंट पर भव्य प्रवेश द्वार भी लोकार्पित किए जाएंगे ।
   मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण की लोकार्पण परियोजनाओं में केशीघाट पर फसाड लाइटिंग, वृंदावन कुंभ मेला मैदान में श्रद्धालुओं के लिए शेड, बरसाना में यात्री शेड, वाटर प्वाइंट, होल्डिंग एरिया एवं शौचालय तथा विश्व बैंक सहायतित प्रो-पुअर पर्यटन विकास परियोजना के तहत सीएलटी सेंटर, इंटीग्रेटेड फ्लावर मैनेजमेंट सेंटर, आर्टीशन सेंटर फॉर कृष्णा पोशाक और जैंत मॉडल आर्टीशन विलेज जैसी परियोजनाएं शामिल हैं, लक्ष्मी नागप्पन ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर इन परियोजनाओं के शिलान्यास एवं लोकार्पण से मथुरा-वृंदावन में धार्मिक पर्यटन, यात्री सुविधाओं, सड़क एवं प्रकाश व्यवस्था, सौंदर्यीकरण तथा स्थानीय हस्तशिल्प से जुड़ी गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद है ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2000905
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.