कांग्रेस प्रवक्ता को अपशब्द कहने का विरोध, होली गेट पर की नारेबाजी
कांग्रेस प्रवक्ता को अपशब्द कहने का विरोध, होली गेट पर की नारेबाजी
मथुरा । अयोध्या के हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास के खिलाफ कांग्रेस श्रम प्रकोष्ठ ने रविवार को प्रदर्शन किया, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने होली गेट चौराहे पर महंत राजू दास का पुतला फूंका और नारेबाजी की, प्रदर्शन कांग्रेस प्रवक्ता कुंवर सिंह निषाद को कथित तौर पर एक डिबेट के दौरान अपशब्द कहे जाने के विरोध में किया गया, सुबह करीब 11.30 बजे बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता होली गेट चौराहे पर पहुंचे, प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात था, पुलिस की मौजूदगी में प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ ।
(100).jpg)
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि महंत राजू दास ने एक सार्वजनिक मंच पर कांग्रेस प्रवक्ता कुंवर सिंह निषाद के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है। इससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में रहने वाले लोगों को अपनी भाषा और शब्दों की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए, किसी भी सार्वजनिक मंच से आपत्तिजनक या अभद्र भाषा का इस्तेमाल उचित नहीं है, कांग्रेस श्रम प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने कहा कि राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर वैचारिक मतभेद होना स्वाभाविक है। हालांकि, विरोध या बहस के दौरान भी सार्वजनिक मर्यादा का पालन किया जाना चाहिए।
उन्होंने आरोप लगाया कि महंत राजू दास की कथित टिप्पणी सामाजिक सौहार्द और सार्वजनिक मर्यादा के सिद्धांतों के विपरीत है, इसी के विरोध में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन और पुतला दहन किया, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार और प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करने की मांग की, उनका कहना था कि सार्वजनिक मंचों पर अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल से बचने के लिए प्रशासन को निष्पक्ष कार्रवाई करनी चाहिए। पुतला दहन और नारेबाजी के दौरान होली गेट क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति रही। हालांकि, पुलिस बल की मौजूदगी में प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हो गया ।







.jpeg)











