चौमुहां में दुकान के बाहर खडी बाइक चोरी, दी तहरीर
चौमुहां में दुकान के बाहर खडी बाइक चोरी, दी तहरीर
चौमुहां (मथुरा) । कस्बा में बेखौफ चोरों ने दिनदहाड़े चोरी की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है, कस्बे के निर्मल रसगुल्ला वाले की हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को अज्ञात चोर पलक झपकते ही उड़ा ले गए, पीड़ित ने मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस से की है, मिली जानकारी के अनुसार, रोज की तरह रविवार सुबह निर्मल अपने घर से चौमुहां स्थित अपनी दुकान खोलने के लिए निकले थे ।
(94).jpg)
उन्होंने अपनी बाइक यूपी 85 डीसी 1917 स्प्लेंडर ब्लैक कलर को दुकान के ठीक सामने खड़ा किया था और दुकान के कामों में व्यस्त हो गए, इसी बीच पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात शातिर चोरों ने मौका पाकर महज कुछ ही सेकंड में बाइक का लॉक तोड़ा और उसे लेकर रफूचक्कर हो गए, जब कुछ देर बाद निर्मल बाहर आए, तो बाइक को गायब देख उनके होश उड़ गए, उन्होंने तुरंत आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन वाहन का कोई सुराग नहीं लगा। घटना के तुरंत बाद पीड़ित दुकानदार ने 112 डायल कर आपातकालीन पुलिस सेवा को मामले की जानकारी दी ।
सूचना मिलते ही पुलिस की पीआरवी टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया, इसके बाद पीड़ित ने जैत थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ बाइक चोरी की लिखित तहरीर दे दी है, पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और चोरों का पता लगाने के लिए आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, स्थानीय व्यापारियों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और चोरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है ।







.jpeg)











