कोसीकलां में फैक्ट्रियों के प्रदूषण से ग्रामीणों का जीना मुहाल

कोसीकलां में फैक्ट्रियों के प्रदूषण से ग्रामीणों का जीना मुहाल
-कैबिनेट मंत्री को सौंपा ज्ञापन, लगाई की गांव की आबोहवा बचाने की गुहार
   मथुरा । टीटीजेड क्षेत्र की परिधि में जनपद का अधिकांश हिस्सा आता है, ताज ट्रेपेजियम जोन के बाहर पडने वाला मथुरा जनपद का कुछ हिस्सा हरियाणा की सीमा से सटा कोसीकला क्षेत्र में है, इसी के चलते इस क्षेत्र में बडी संख्या में औद्योगिक इकाइयां लगी हैं, क्षेत्रीय ग्रामीणों का आरोप है कि इन उद्योगों का उन्हें लाभ कम मिल रहा है जबकि नुकसान अधिक उठाना पड रहा है। 
  कोसीकलां के कोटवन इंडस्ट्रियल एरिया में संचालित फैक्ट्रियों से हो रहे कथित प्रदूषण के विरोध में नवीपुर गांव के ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा, बड़ी संख्या में ग्रामीण एकजुट होकर गांव से पैदल मार्च निकालते हुए कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी के आवास पहुंचे, वहां ग्रामीणों ने उन्हें एक ज्ञापन सौंपकर इस गंभीर समस्या के स्थायी समाधान की मांग की, ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि फैक्ट्रियों से निकलने वाले प्रदूषण के कारण गांव की हवा और पानी दोनों अत्यधिक दूषित हो चुके हैं, इसके चलते गांव में गंभीर बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है और लोग विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं। 
  ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरे मामले की जांच कराने, हवा व पानी के नमूने लेकर उनका वैज्ञानिक परीक्षण कराने तथा मानकों का उल्लंघन करने वाली फैक्ट्रियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग रखी, ज्ञापन लेने के पश्चात कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि जल्द ही संबंधित अधिकारियों और फैक्टरी संचालकों के साथ बैठक बुलाई जाएगी, उन्होंने कहा कि वार्ता के जरिए समस्या का उचित समाधान निकाला जाएगा और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी फैक्ट्रियां निर्धारित मानकों के अनुरूप ही संचालित हों, वहीं ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि समाधान नही होने पर वे आगे भी आंदोलन करने को मजबूर होंगे ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2018648
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.