श्रीकृष्ण के अवतरण के बाद अब होगा दिव्य लीलाओं का चित्रण
श्रीकृष्ण के अवतरण के बाद अब होगा दिव्य लीलाओं का चित्रण
वृंदावन । श्रीकृष्णोत्सव-2026 के अंतर्गत जन्माष्टमी के बाद अब भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं को रंग और तूलिका के माध्यम से कैनवास पर साकार किया जाएगा, उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा वृंदावन स्थित गीता शोध संस्थान में 7 व 8 एवं 9 सितंबर को तीन दिवसीय ‘श्री कृष्ण राष्ट्रीय चित्रांकन शिविर’ का आयोजन किया जा रहा है, इस राष्ट्रीय कला शिविर में देश के विभिन्न राज्यों से आए 20 ख्यातिप्राप्त चित्रकार भगवान श्रीकृष्ण, राधा और उनकी दिव्य लीलाओं को अपनी-अपनी विशिष्ट कला शैलियों में चित्रित करेंगे । (178).jpg)
शिविर का शुभारंभ सोमवार को उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की सीईओ श्रीमती लक्ष्मी नागपाल की उपस्थिति में होगा, इस आयोजन में 16 महिला व चार पुरुष चित्रकार हिस्सा ले रहे हैं, इनमें पद्मश्री से सम्मानित मधुबनी शैली की प्रसिद्ध चित्रकार शांति देवी तथा राष्ट्रपति भवन में अपनी चित्र प्रदर्शनी लगा चुकीं कंचन प्रकाश प्रमुख रूप से शामिल हैं, इसके अलावा कई महिला चित्रकार देश के प्रमुख विश्वविद्यालयों और संस्थानों में कला विभाग में प्रोफेसर हैं, ललित कला अकादमी, एनसीईआरटी तथा विभिन्न मंत्रालयों के लिए कला एवं डिजाइन से जुड़ी जिम्मेदारियां संभाल चुकीं ख्यातिप्राप्त चित्रकार भी शिविर में हिस्सा लेंगी ।






.jpeg)









