लाखों की लागत से बनी पाइप लाइन हुई फेल, ग्रामीण आक्रोशित
लाखों की लागत से बनी पाइप लाइन हुई फेल, ग्रामीण आक्रोशित
राया । मांट विधानसभा एवं विकास खंड के गांव आयराखेड़ा में पोखर से पानी निकासी के लिए फरवरी 2026 में डाली गई करीब एक किलोमीटर लंबी पाइप लाइन और ट्यूबवेल महज दो माह में ही खराब होने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है, ग्रामीणों का कहना है कि लाखों रुपये की लागत से कराए गए पाइप लाइन निर्माण कार्य के बावजूद आज तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है ।(181).jpg)
ग्रामीण ललित कुमार शर्मा नें जनप्रतिनिधियों सहित जिला प्रसाशन को कुम्भकरणी नींद से जगाने को पोखर के गंदे पानी मे बैठ अनोखा प्रदर्शन किया, ललित शर्मा एवं अन्य ग्रामीणो नें बताया कि पाइप लाइन एवं ट्यूबबेल खराब होने से पोखर का पानी सड़क पर आ जाता है, इससे ग्रामीणों, महिलाये, बुजुर्गों और बच्चों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, ग्रामीणों का कहना है।कि यह मार्ग अलीगढ़-हाथरस हाईवे को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है जिस पर राहगीरों का भी आवागमन रहता है, बारिश के दौरान यह पानी इतना बढ़ जाता हैं रास्ता बंद हो जाता हैं ।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पाइप लाइन डालने और ट्यूबवेल निर्माण का कार्य महज खानापूर्ति बनकर रह गया है, उनका कहना है कि यदि समय रहते निकासी व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो समस्या और गंभीर हो सकती है, ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन से मामले की जांच कराकर पाइप लाइन और ट्यूबवेल को दुरुस्त कराने तथा जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है ।







.jpeg)









