श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव समारोह में रघुराज सिंह हुए शामिल
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव समारोह में रघुराज सिंह हुए शामिल
-वृंदावन में आयोजित नंद उत्सव एवं दही हांडी उत्सव में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
मथुरा । श्री धाम वृंदावन में उत्तर प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन विभाग में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री ठाकुर रघुराज सिंह वृन्दावन ठाकुर श्री राधा नील माधव जी महाराज मंदिर में तीन दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में पहुंचे, उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, सत्य, साहस और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है, जन्माष्टमी जैसे पर्व हमारी युवा पीढ़ी को भारत की महान आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा से जोड़ने का कार्य करते हैं ।(182).jpg)
उन्होंने कहा कि वृंदावन केवल एक तीर्थस्थल नहीं, बल्कि हमारी सनातन संस्कृति की जीवंत धरोहर है, उत्तर प्रदेश सरकार ने सनातन संस्कृति के संरक्षण और ब्रज क्षेत्र के चौतरफा विकास के लिए बड़े पैमाने पर कार्य किए हैं। मुख्यमंत्री द्वारा अक्सर यह बात दोहराई जाती है कि उनकी सरकार ने धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों का मान सम्मान बढ़ाया है। महाराज प्रणव अवस्थी ने कहा जन्माष्टमी केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि अपने भीतर श्रीकृष्ण के विचारों और उनके दिव्य संदेश को जागृत करने का पर्व है। जब सैकड़ों भक्त एक साथ श्रीकृष्ण नाम का संकीर्तन करते हैं, तो वृंदावन की पावन भूमि का आध्यात्मिक वातावरण और भी दिव्य हो जाता है ।
उन्होंने बताया, हमारा प्रयास है कि प्रत्येक श्रद्धालु को भक्ति, सेवा और संस्कार से जुड़ने का अवसर मिले, समापन दिवस पर मंदिर परिसर में सैकड़ों श्रद्धालु एकत्रित हुए और ठाकुर श्री राधा नील माधव जी महाराज के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किए, इस अवसर पर नंद उत्सव एवं दही हांडी उत्सव का विशेष आयोजन किया गया जिसके पश्चात संकीर्तन, नृत्य एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया, समापन दिवस पर मंदिर परिसर में सैकड़ों श्रद्धालु एकत्रित हुए और ठाकुर श्री राधा नील माधव जी महाराज के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किए, इस दौरान नंद उत्सव एवं दही हांडी उत्सव का विशेष आयोजन किया गया ।







.jpeg)









