युवक को चलती ट्रेन से गिराने का आरोपी अलीगढ से गिरफ्तार

युवक को चलती ट्रेन से गिराने का आरोपी अलीगढ से गिरफ्तार
  मथुरा । मथुरा, कासगंज रेलखंड पर चलती ट्रेन में युवक की हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, वारदात के बाद फरार चल रहे मुख्य आरोपी को अलीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया है, अब पुलिस आरोपी से पूछताछ के आधार पर हत्या की पूरी साजिश और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच में जुटी है ।
   मथुरा-कासगंज रेल मार्ग पर हुई इस वारदात में चलती ट्रेन के भीतर युवक की हत्या कर उसका शव नीचे फेंक दिया गया था, घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी और पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी, जांच के दौरान मिले तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से पुलिस मुख्य आरोपी तक पहुंची, दबिश के बाद आरोपी को अलीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हत्या की वजह, पूरी साजिश और वारदात में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है, अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे भी आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2009141
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.