नागरिक सुरक्षा संगठन ने भीड नियंत्रण में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

नागरिक सुरक्षा संगठन ने भीड नियंत्रण में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
   मथुरा । श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर इस बार मथुरा और धर्मनगरी वृंदावन में आस्था का विशाल जनसैलाब उमड़ पड़ा, विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर वृंदावन से लेकर श्रीकृष्ण जन्मस्थान तक देश-विदेश से आए लाखों श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा, जहाँ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वीआईपी आगमन एवं कड़े सुरक्षा प्रोटोकॉल थे, वहीं दूसरी ओर लाखों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ व वाहनों के दबाव को नियंत्रित करना जिला प्रशासन व पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बना हुआ था ।
   इस विकट स्थिति में जिलाधिकारी एवं नियंत्रक नागरिक सुरक्षा सीपी सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) डॉ0 पंकज वर्मा तथा अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) नंद प्रकाश मौर्य के मार्गदर्शन में नागरिक सुरक्षा संगठन ने पुलिस प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अभूतपूर्व भीड़ नियंत्रण और सुगम यातायात व्यवस्था का मोर्चा संभाला, वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर व मथुरा जन्मस्थान के आसपास श्रद्धालुओं की अप्रत्याशित भीड़ के कारण उत्पन्न दबाव को संभालते हुए नागरिक सुरक्षा संगठन के कर्मियों ने बैरिकेडिंग, मार्ग डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था को बेहद सूझबूझ के साथ संचालित किया । 
  मेले के दौरान बिछड़े तीर्थयात्रियों को उनके परिजनों से मिलाने, बुजुर्गों व महिलाओं का मार्गदर्शन करने और उमंग से भरी भारी भीड़ को नियंत्रित करने में संगठन के कर्मियों ने अहम भूमिका निभाई। इस वृहद अभियान का नेतृत्व मुख्य वार्डन राजीव अग्रवाल एवं उत्तर प्रदेश सरकार से सम्मानित डिप्टी चीफ वार्डन कल्याण दास अग्रवाल ने किया जबकि उप नियंत्रक कश्मीर सिंह व सहायक उप नियंत्रक नीरज श्रीवास्तव के निर्देशन में पूरी टीम ने सक्रियता दिखाई उप नियंत्रक कश्मीर सिंह ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी जिला नियंत्रण कक्ष पर बैठकर हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी ।
  इस दौरान नागरिक सुरक्षा के डिवीजनल वार्डन भारत भूषण तिवारी, पोस्ट वार्डन एवं मास्टर ट्रेनर अशोक यादव, गिरीश वार्ष्णेय, प्रमोद, राम सैनी, हेमन्त, योगेश, शुभम कुमार, रोहित कुशवाहा, नरेश अग्रवाल, अरुण, रवि पटेल, शैलेश, वरिष्ठ बाबू जगदीश, शंभूनाथ आदि वार्डन एवं फायर फाइटर पूरी तन्मयता के साथ अपनी सेवाएँ देते नजर आए, नागरिक सुरक्षा संगठन के स्टाफ ऑफिसर टू चीफ वार्डन दीपक चतुर्वेदी बैंकर ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रद्धालुओं की भारी आमद को देखते हुए आगामी तीन दिनों तक संगठन के सभी अधिकारी और वार्डन पूरी निष्ठा और निष्काम भाव से शहर के अलग-अलग संवेदनशील स्थानों पर अपनी ड्यूटी अनवरत जारी रखेंगे ताकि दर्शनार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा नही हो ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2009147
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.