नगर निगम ने चलाया विशेष महा सफाई अभियान
नगर निगम ने चलाया 24 घंटे विशेष महा सफाई अभियान
-प्रमुख मार्गों, मंदिर के आसपास क्षेत्र एवं भंडारा स्थलों पर चला स्वच्छता अभियान
मथुरा । श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महापर्व के दृष्टिगत नगर आयुक्त ओजस्वी राज के निर्देशन में नगर निगम मथुरा-वृंदावन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं स्वच्छता व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए व्यापक स्तर पर 24 घंटे विशेष महा सफाई अभियान चलाया गया, नगर निगम की कार्यदायी संस्था किंग सिक्योरिटी गार्ड एंड सर्विस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 430 सफाई कर्मियों के माध्यम से तीन पालियों में लगातार स्वच्छता कार्य किया गया ।(174).jpg)
विशेष सफाई अभियान के अंतर्गत मथुरा के प्रमुख मार्गों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में निरंतर साफ-सफाई सुनिश्चित की गई, डीग गेट से मसानी रोड, मसानी चौराहा, भूतेश्वर तिराहा से एसबीआई चौराहा तथा श्रीकृष्ण जन्मभूमि गेट से जुड़े सभी प्रमुख मार्गों एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाकर मार्गों को लगातार स्वच्छ रखा गया, जन्माष्टमी महापर्व के दौरान विभिन्न स्थानों पर आयोजित भंडारों के आसपास 24 घंटे विशेष स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित की गई, भंडारों से निकलने वाले दोना-पत्तल, पानी के पाउच एवं अन्य अवशिष्ट पदार्थों को तत्काल हटाकर आसपास के क्षेत्र एवं प्रमुख मार्गों की सफाई की गई ।
विशेष महासफाई अभियान के दौरान किंग सिक्योरिटी गार्ड एंड सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ शैलेंद्र जोशी, ऑपरेशन हेड आशु वर्मा एवं मैनेजर दीपक गौतम फील्ड में उपस्थित रहकर स्वच्छता व्यवस्थाओं की निरंतर मॉनिटरिंग करते रहे तथा स्वयं भी स्वच्छता कार्यों में सहभागिता की, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कार्यदाई संस्था के प्रतिनिधियों द्वारा श्रद्धालुओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया, श्रद्धालुओं से अपील की गई कि वे कूड़ा-कचरा निर्धारित डस्टबिन में ही डालें तथा पॉलीथिन एवं प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नही करें।







.jpeg)









