वेतन की मांग को लेकर हड़ताल पर गये चालक, क्लीनर
वेतन की मांग को लेकर हड़ताल पर गये नगर निगम के चालक, क्लीनर
मथुरा । वेतन भुगतान में देरी से नाराज़ नगर निगम के कचरा वाहन चालकों और क्लीनरों ने रविवार सुबह काम बंद कर हड़ताल कर दी, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और अन्य त्योहारों के बीच सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित होने लगी है, कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें समय से पूरा वेतन नहीं मिल रहा है, रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जैसे महत्वपूर्ण पर्वों पर भी कई कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला ।
(173).jpg)
कर्मचारियों के मुताबिक, कुछ कर्मियों के खातों में आधा वेतन ही पहुंचा है जबकि बड़ी संख्या में कर्मचारी अभी भी भुगतान का इंतजार कर रहे हैं, कर्मचारियों ने नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कहा कि उन्हें कई महीनों से समय पर वेतन नहीं मिल रहा है, कर्मचारियों का आरोप है कि कई बार अधिकारियों के सामने अपनी समस्या रखी गई और हर बार जल्द भुगतान का आश्वासन मिला लेकिन अब तक वेतन जारी नहीं हुआ, वेतन नही मिलने से कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है और परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है।
हड़ताल के चलते शहर में कूड़ा उठान और सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है, कर्मचारियों ने साफ कहा कि जब तक लंबित वेतन का भुगतान नहीं किया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा, कर्मचारियों ने नगर निगम प्रशासन को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि इस अवधि में लंबित वेतन का भुगतान नहीं किया गया और वेतन संबंधी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो सभी सफाई कर्मचारी पूर्ण रूप से हड़ताल पर चले जाएंगे, हड़ताल के चलते शहर की सफाई व्यवस्था पर असर पड़ने से नगर निगम प्रशासन के सामने त्योहारों के दौरान सफाई व्यवस्था सुचारू बनाए रखने की चुनौती खड़ी हो गई है ।







.jpeg)









