जन्मभूमि क्षेत्र में चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान
जन्मभूमि क्षेत्र में चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान
-युवाओं ने किया श्रमदान, ब्रज को प्लास्टिक मुक्त बनाने का लिया संकल्प
मथुरा । जन्माष्टमी पर्व के बाद जन्मभूमि क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए हार्टफुलनेस, जिला प्रशासन, उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद और नगर निगन के संयुक्त तत्वावधान में विशेष सफाई अभियान चलाया गया, ‘ब्रज वैभव अभियान’ के तहत आयोजित इस अभियान में 150 से अधिक युवाओं और स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर पर्व के बाद क्षेत्र में फैले कचरे को हटाया, अभियान में मथुरा के अलावा आगरा, अलीगढ़, भरतपुर और मेरठ सहित अन्य शहरों तथा विभिन्न राज्यों से भी स्वयंसेवक पहुंचे । (179).jpg)
स्वयंसेवकों ने जन्मभूमि क्षेत्र और आसपास के प्रमुख स्थानों पर सफाई कर कचरे और प्लास्टिक को एकत्र किया, पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते उत्पन्न कचरे को हटाकर क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था को पुनः व्यवस्थित करने में स्वयंसेवकों ने योगदान दिया, अभियान की अगुवाई हार्टफुलनेस के उत्तर प्रदेश समन्वयक अनुपम अग्रवाल ने की, उन्होंने कहा कि ब्रज की स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक और श्रद्धालु की सामूहिक जिम्मेदारी है।
धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण ब्रज क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखने के लिए जनभागीदारी जरूरी है, इस दौरान स्वयंसेवकों ने “हम सबने यह ठाना है, ब्रज को स्वच्छ बनाना है” का संदेश दिया और ब्रज को प्लास्टिक मुक्त बनाने का सामूहिक संकल्प लिया, स्वयंसेवकों ने लोगों से सार्वजनिक स्थलों पर कचरा नहीं फैलाने और प्लास्टिक के उपयोग को कम करने की अपील भी की। अभियान में युवाओं की बड़ी भागीदारी ने स्वच्छता के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया ।







.jpeg)









