पुलिस ने पकड़ा मोबाइल टावर से केबल चोरी करता शातिर

पुलिस ने पकड़ा मोबाइल टावर से केबल चोरी करता शातिर
  मथुरा । थाना मांट पुलिस ने मोबाइल टावर से चोरी करते हुए एक शातिर अभियुक्त को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है, अभियुक्त के कब्जे से टावर से चोरी की गई 10 मीटर केबल बरामद की गई है, गिरफ्तार अभियुक्त का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है ।
  पुलिस के मुताबिक अभियुक्त के विरुद्ध जनपद के मांट, छाता, हाईवे, कोतवाली, रिफायनरी, राया, सदर बाजार, सुरीर, वृन्दावन, जमुनापार, गोविन्द नगर और नौहझील थानों के साथ-साथ जनपद अलीगढ़ और गौतमबुद्ध नगर के विभिन्न थानों में चोरी, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, हत्या के प्रयास जैसी गंभीर धाराओं में कुल 39 मुकदमे दर्ज हैं, अभियुक्त अनूप थाना नौहझील से प्रचलित हिस्ट्रीशीटर है। 
  इसके अतिरिक्त वह थाना मडराक, जनपद अलीगढ़ से गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित था तथा उसपर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था, इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार, हेड कांस्टेबल प्रवेन्द्र यादव, कांस्टेबल गुलशन कुमार और कांस्टेबल अमित कुमार की पुलिस टीम ने सफलता पूर्वक अंजाम दिया, थाना मांट पुलिस ने अनूप को राधारानी अंडरपास के पास स्थित जियो टावर से चोरी करते समय गिरफ्तार किया गया ।

Letest News










Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2018645
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.