ट्रैक्टर ट्रॉली ने साइकिल सवार वृद्ध को मारी टक्कर, मौत
ट्रैक्टर ट्रॉली ने साइकिल सवार वृद्ध को मारी टक्कर, मौत
मथुरा । कस्बा मांट में वृंदावन मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने साइकिल सवार वृद्ध को रौंद दिया, हादसा इतना भीषण था कि वृद्ध की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर मौके से फरार हो गया, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मृतक की शिनाख्त शुरू कर दी है, शनिवार को वृंदावन मार्ग पर स्थित धर्म कांटे के समीप यह दुर्घटना हुई ।.jpg)
बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली वृंदावन की ओर जा रही थी, तभी सामने से साइकिल पर आ रहे साधु वेशधारी वृद्ध उससे टकरा गए, ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे आने से वृद्ध की मौके पर ही सांसें थम गईं, घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई जिसका फायदा उठाकर चालक फरार हो गया, हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया, मांट थाना प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि हादसे में शामिल ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है, उन्होंने बताया कि मृतक साधु की पहचान के प्रयास जारी हैं, आसपास के क्षेत्रों और आश्रमों में भी सूचना भिजवाई गई है ।(24).jpg)















