शारदीय नवरात्रि पर शतचंडी पाठ का किया गया आयोजन
शारदीय नवरात्रि पर शतचंडी पाठ का किया गया आयोजन
मथुरा । श्रीदेवी असहाय सेवा संस्थान के तत्वाधान में सरस्वती कुंड के निकट मां दुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्रि पर्व पर शतचंडी पाठ का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया, दुर्गा नवमी पर स्वामी महेशा नंद सरस्वती जी के सानिध्य में शतचंडी महायज्ञ के हवन में देवी माँ के भक्तो ने पूर्ण आहुति दी, इसके पश्चात पुजारी द्वारा देवी माँ की महाआरती की, महाआरती के उपरांत कन्याओं लांगुरिया का पूजन कर लगभग 400 बच्चों को प्रसाद ग्रहण करा कर उपहार भेंट की ।.jpg)
कार्यक्रम के अन्त में महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन किया गया, महिलाओं द्वारा बड़ा प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी, सबसे बड़ा तेरा नाम है, शेरावाली, शक्ति दे माँ भक्ति दे माँ आदि भजनों की प्रस्तुति दी गयी जिसमें उपस्थित भक्तगण नृत्य करने पर मजबूर हो गए, श्रीदेवी असहाय सेवा संस्थान के सचिव सुरेश चंद्र कुशवाह, ऊषा कुशवाह संस्थान की अध्यक्षा एवं राष्ट्रीय महिला उपाध्यक्ष कछवाह कुशवाह महासभा, स्वामी चंदन सिंह प्रेमी राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं संरक्षक क.कु.म. आगरा, मदनगोपाल, इं0 अजीत सिंह, डा0 अविनाश सिंह, भगवान सिंह, सत्यप्रकाश लवानिया, गिरीश बाबु, अंकित सिंह, दिव्या सिंह एवं कन्हैया आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे ।













