फुटपाथ पर पैदल चल रहे वृद्ध को वाहन ने रौंदा, मौत

फुटपाथ पर पैदल चल रहे वृद्ध को वाहन ने रौंदा, मौत
   मथुरा । वाहनों की तेज रफ्तार में अब फुटपाथ पैदल और साइकिल से चलने के लिए सुरक्षित नहीं रह गये हैं, रात के समय वाहनों की फॉक्स वाली चकाचौंध कर देने वाली हैड लाइट भी फुटपाथ पर चलने वालों के लिए मुश्किल खडी कर देती हैं, मांट क्षेत्र में भीम अंडरपास के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से हरियाणा के एक वृद्ध की मौत हो गई, वृद्ध सड़क किनारे पैदल जा रहा था, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी ।
   सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में वृद्ध को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मांट ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया, घटना मंगलवार सुबह की है, मांट थाने की बारहमासी चौकी प्रभारी हरेंद्र कुमार को सूचना मिली कि भीम अंडरपास के समीप एक वृद्ध गंभीर हालत में पड़ा हुआ है, सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल वृद्ध को उपचार के लिए सीएचसी मांट ले गए, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।
  पुलिस को मृतक की जेब से मिले दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान 60 वर्षीय बिजेंद्र निवासी गांव लड़ियाका, थाना होडल, जिला पलवल, हरियाणा के रूप में हुई, जेब से मिले कागजातों में दर्ज मोबाइल नंबर के माध्यम से पुलिस ने मृतक के पुत्र साहिल को घटना की जानकारी दी, बारहमासी चौकी प्रभारी हरेंद्र कुमार के अनुसार, वृद्ध सड़क किनारे पैदल चल रहा था, तभी किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2068081
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.