यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे में युवक की मौत, तीन हुए घायल
यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे में युवक की मौत, तीन हुए घायल
मथुरा । थाना सुरीर क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए सडक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, यमुना एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 85 के समीप नोएडा से आगरा की ओर जा रही वोक्सवैगन ताइगुन कार अनियंत्रित होकर हार्ड शोल्डर पर खड़े टाटा ट्रक में पीछे से टकरा गई, हादसे की सूचना मिलते ही थाना सुरीर क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंची ।
उपनिरीक्षक मनोज कुमार के अनुसार प्रारंभिक जानकारी में कार चालक को नींद की झपकी आने के कारण हादसा होना बताया गया है, हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ जबकि तीन अन्य को मामूली चोटें आईं, गंभीर घायल सहित तीन लोगों को निजी वाहन से मथुरा के भास्कर अस्पताल पहुंचाया गया, सूचना मिलते ही यमुना एक्सप्रेसवे सुरक्षाकर्मी और थानाध्यक्ष अरुण कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, घायलों को तुरंत एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल भेजा गया।
इलाज के दौरान, राजेश निवासी छौना, उत्तराखंड, वर्तमान में लोकल शॉपिंग सेक्टर, विभाग सी 9, बसंत कुंज, दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली के निवासी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, पुलिस ने राजेश के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, हादसे में घायल विनय सिंह, पियूष शर्मा और दक्ष निवासी प्रिसास पार्क, थाना तिलक मार्ग दिल्ली को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है, दुर्घटना के बाद, पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटाकर यार्ड में खड़ा करवा दिया, इसके बाद यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों का आवागमन सामान्य रूप से बहाल कर दिया गया ।













