राजकीय नर्सेज संघ बुधवार को करेगा कार्य बहिष्कार
राजकीय नर्सेज संघ बुधवार को करेगा कार्य बहिष्कार
मथुरा । राजकीय नर्सेज संघ उत्तर प्रदेश अपनी लंबित 13 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रहा है, मांगों का समाधान नहीं होने पर संघ ने चरणबद्ध आंदोलन का निर्णय लिया है, संघ के अनुसार 9 अक्टूबर से नर्सिंग स्टाफ काली पट्टी बांधकर काम कर रहा है, इसी क्रम में मंगलवार को जिला महिला चिकित्सालय में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई जिसमें जिला चिकित्सालय और जिला महिला चिकित्सालय का नर्सिंग स्टाफ मौजूद रहा । .jpg)
इस दौरान नर्सिंग स्टाफ ने अपनी लंबित मांगों और आंदोलन को लेकर जानकारी दी, नर्सिंग स्टाफ ने बताया कि शासन और प्रशासन से कई बार मांगों के निस्तारण की अपील की जा चुकी है लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ है, इसी के विरोध में बुधवार 21 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में राजकीय नर्सेज संघ की ओर से दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया जाएगा, संघ के सदस्यों ने बताया कि उनकी 13 सूत्रीय मांगें लंबे समय से लंबित हैं, मांगों का समाधान कराने के लिए पहले काली पट्टी बांधकर विरोध जताया जा रहा है और अब आंदोलन को अगले चरण में ले जाने का निर्णय लिया गया है ।













