भारतीय ज्ञान परंपरा पर किया राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन

भारतीय ज्ञान परंपरा पर किया राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन
-नशामुक्ति प्रतियोगिता के विजेताओं को मिलेंगे एक लाख रुपये तक के पुरस्कार
   मथुरा । बीएसए कॉलेज महाविद्यालय के श्यामा चरण सभागार में भारतीय ज्ञान परंपरा विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ0 योगेंद्र उपाध्याय ने भारतीय ज्ञान परंपरा के महत्व के साथ राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 के क्रियान्वयन तथा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों पर विस्तार से अपने विचार रखे ।
  कैबिनेट मंत्री डॉ0 योगेंद्र उपाध्याय ने नई शिक्षा नीति के उद्देश्यों, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के महत्व पर प्रकाश डाला, उन्होंने एनईपी-2020 के माध्यम से उच्च शिक्षा को अधिक प्रभावी, व्यावहारिक एवं विद्यार्थी-केंद्रित बनाने के प्रयासों का उल्लेख किया, साथ ही भारतीय ज्ञान परंपरा को शिक्षा व्यवस्था से जोड़ने और इसके विभिन्न पहलुओं पर विमर्श की आवश्यकता को रेखांकित किया, कार्यक्रम के दौरान उच्च शिक्षा मंत्री डॉ0 योगेंद्र उपाध्याय ने युवाओं को नशे से दूर रखने और नशामुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया, उन्होंने कहा कि नशा देश के भविष्य को खोखला कर रहा है, युवा पीढ़ी को इसके दुष्प्रभावों से बचाने के लिए जागरूकता संबंधी प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों का निरंतर आयोजन किया जाना चाहिए ।
   उन्होंने नशामुक्ति विषय पर प्रतियोगिता आयोजित करने की घोषणा के संबंध में बताया कि इसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र या छात्रा को एक लाख रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 50 हजार रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी, उन्होंने शिक्षकों से भी इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया, प्रत्येक प्रोफेसर को अपनी कक्षा शुरू करने से पहले कम से कम एक मिनट तक छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने और नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए ।
  उन्होंने कहा कि शिक्षकों के ऐसे छोटे छोटे प्रयास विद्यार्थियों में सकारात्मक बदलाव लाने और नशामुक्त समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं, कार्यक्रम में क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी आगरा राजेश प्रकाश, बीएसए कॉलेज के प्राचार्य डॉ0 ललित मोहन शर्मा, डॉ0 अनुज गर्ग, डॉ0 एस0 के0 राय, डॉप सतीश यादव, डॉ0 रवीश शर्मा, डॉ0 बी0 के0 गोस्वामी, डॉ0 अशोक कुमार कौशिक, डॉ0 यू0 के0 त्रिपाठी, डॉ0 रुचि अग्रवाल, डॉ0 पल्लवी सिंह, डॉ0 टी0 पी0 सिंह, डॉ0 देवेंद्र शर्मा, राकेश चंद्र चतुर्वेदी, डॉ0 विवेक शर्मा, डॉ0 नवीन ए. तथा पार्षद कुलदीप पाठक सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे ।

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2068084
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.