तमंचा, कारतूस और चाकू के साथ दो युवक गिरफ्तार
तमंचा, कारतूस और चाकू के साथ दो युवक गिरफ्तार
मथुरा । पुलिस ने राधा सिग्नेचर कॉलोनी रोड के पास से दो युवकों को गिरफ्तार किया है, चंदा ग्रीन कॉलोनी की ओर जाने वाले राधा सिग्नेचर कॉलोनी रोड पर की गई, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित उर्फ रिहान, निवासी गांव ओल, थाना फरह और जुनैद उर्फ कंची, निवासी सुखदेव नगर, थाना कोतवाली के रूप में हुई है, दोनों की उम्र करीब 22 वर्ष बताई गई है ।.jpg)
पुलिस के मुताबिक, रोहित उर्फ रिहान के पास से एक अवैध चाकू बरामद हुआ, जबकि जुनैद उर्फ कंची के कब्जे से .315 बोर का एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस मिले, इसके अलावा पुलिस ने चार मोटरसाइकिल भी बरामद की हैं, जिनमें से एक का चेसिस नंबर खुरचा हुआ पाया गया, इस कार्रवाई को थाना हाईवे के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार निर्वाल के नेतृत्व में अंजाम दिया गया, पुलिस टीम में उपनिरीक्षक चंद्रवीर सिंह, हेड कांस्टेबल मानवेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल लक्ष्मीनारायण और कांस्टेबल सूरजपाल शामिल रहे ।













