नवमी पर मां काली की निकाली गई भव्य शोभायात्रा

नवमी पर मां काली की निकाली गई भव्य शोभायात्रा 
  मथुरा । राया में नवमी के अवसर पर मां काली की भव्य शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई, शोभायात्रा में श्रद्धालुओं की भारी उत्साह के साथ सहभागिता रही, शोभायात्रा का शुभारंभ मथुरा मार्ग स्थित झांकिमल बगीची प्याऊ से हुआ, शोभायात्रा कटरा बाजार, रेतिया बाजार और मांट रोड से होते हुए रामलीला मैदान पहुंची, जगह-जगह कस्बावासियों ने शोभायात्रा का स्वागत किया ।
   महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने मां काली की आरती उतारकर पूजा-अर्चना की, कटरा बाजार अग्रबंधु सेवा मंडल द्वारा माँ काली की महाआरती का आयोजन किया गया जिसमें व्यापारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, शोभायात्रा में लांगुरा बालवीर भी खेलते हुए साथ चले, जिन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही, मांट रोड पर रामलीला कमेटी अध्यक्ष अभिषेक पाराशर के आवास पर भी शोभायात्रा का स्वागत किया गया, यहां श्रद्धालुओं को जलपान कराया गया, इसके बाद मां काली और लांगुरा बालवीर रामलीला मैदान पहुंचे ।

 

Advertisement
Advertisement
About Loktantra

भारत दुनियाभर का एक मात्र ऐसा लोकतांत्रिक देश है जो जनसंख्या एवं क्षेत्रफल के आधार पर एक अहम स्थान रखता है हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था भी बेमिसाल है यहां ग्राम ,मोहल्ला स्तर से लेकर जनपद, प्रदेश व देश स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। राज्य व केंद्रीय शासन द्वारा देश के प्रत्येक जनता की समस्याओं का ध्यान रखते हुए प्रशासनिक व्यवस्थाएं क्रियान्वित की जाती हैं |लोकतंत्र का आगाज उसी लोकतंत्रिक व्यवस्था की कड़ी के रूप में प्रत्येक नागरिक की आवाज का आगाज करते हुए समाचार प्रसारित कर शासन प्रशासन तक समस्याओं को प्रदर्शित कर व शासन-प्रशासन की योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने में सजग है।

Total Users: 2068079
Get In Touch

Office : faujadar market, opp. Patiram mandir, sonkh road, krishna nagar, mathura-281004

7417674275

[email protected]

Copyright ©2026 InzealInfotech. All rights reserved.